सीजीसी लांडरां व ऐसीआईसी - राइज़ के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने स्टार्ट अप पंजाब के साथ मिलकर "वीमेन आइडियाथॉन पंजाब 2022" का आयोजन किया, जिसमें डॉ मनीषा गुप्ता ने अपना आईडिया शेयर कर पहला स्थान प्राप्त किया। उनका यूनिक आईडिया था "वुमेन वैलनेस क्लिनिक" जहाँ महिलाओं की असंख्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सिर्फ एक ही जगह पर रूककर सारे समाधान प्राप्त होंगे । इस आइडियथान के आयोजन करने के पीछे उद्देश्य था, महिला एंटरप्रीनयूर को बिजनेस को सेट अप करने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करना जिससे महिलाओं का मनोबल बढ़े और उन्हें सहायता भी प्राप्त हो ।
यह इवेंट स्टार्ट अप पंजाब द्वारा स्पोंसर्ड था और इस कार्यक्रम का उद्घाटन चीफ गेस्ट श्री सिबिन सी, आईएएस, सेक्रेटरी-कम-डायरेक्टर इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स कम एसएसएनओ, पंजाब, के द्वारा वर्चुअली किया गया| इस इवेंट में श्री दीपिंदर ढिल्लों जॉइंट डायरेक्टर, स्टार्ट अप पंजाब, तथा सीजीसी के मैनेजमेंट के श्रेष्ठ सदस्य भी उपस्थित हुए । इस आयोजन में पूरे पंजाब से 70 से भी ज़्यादा टीम्स ने रजिस्ट्रेशन करवाकर अपने आईडियाज़ को सबमिट किया था, जिसमें से 20 टीम्स को जजों के सामने अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए शोर्टलिस्ट किया गया । पांच श्रेष्ठ एंट्री को उनके इनोवेशन, आइडिया की यूनीकनेस, मापनीयता और टेक्नोलॉजी को देखते हुए विजेता घोषित किया गया ।
इवेंट में मौजूद दर्शकों को संबोधित करते हुए श्री सिबिन सी ने कहा कि स्टार्ट अप पंजाब जैसी पहलों के माध्यम से सरकार अपने राज्य में स्टार्ट अप ईको सिस्टम को बढ़ावा देने का हर प्रयास कर रही है जिस से राज्य में महिला एंटरप्रीनयूर्स को बढ़ावा दिया जा सके और उन्हें प्रोत्साहन प्राप्त हो। इसके साथ ही उन्होंने स्टार्ट अप पंजाब इनिशिएटिव के अंतर्गत स्टार्ट अप इंसेंटिव्स और सीड ग्रांट के बारे में भी जानकारी सांझा की ।इस इवेंट का समापन विजेताओं को कैश प्राइज़ और सर्टिफिकेट देकर किया गया ।सभी विजेताओं को सीजीसी लांडरां में एसीआईसी-राइज सेंटर में इनक्यूबेशन और मेंटरशिप का अवसर भी दिया जायेगा|
डॉ मनीषा गुप्ता का वुमन वैलनेस क्लिनिक आईडिया ने 25,000 हज़ार रुपये के नकद पुरुस्कार के साथ पहला प्राइज़ जीता, इनके साथ साथ दिव्या और गुरसिमरन को वेगन मीट विकसित करने के आईडिया पर 20,000 रुपये नकद पुरुस्कार दिया गया । इसके बाद तीसरे विनर के रूप में रिशिका गुप्ता और डॉ सोनिका ने पानी और कच्चा दूध में कीटनाशक का पता लगाने के लिए बायोसेंसर विकसित करने के अपने आईडिया के लिए 15,000 का इनाम जीता । डॉ विपाशा शर्मा को न्यूट्रिशिवाल प्रोडक्ट बटन/ओएस्टर मशरुम का उपयोग करके वेगन सॉसेज बनाने के लिए 10,000 रुपये का चौथा पुरुस्कार दिया गया । इसके साथ ही डॉ सुखदीप कौर और डॉ स्नेह बंसल को उनके आईडिया के लिए 5,000 रुपये का नकद पुरुस्कार दिया गया ।