Major Review: संदीप उन्नीकृष्णन की जीवनी भावनाओं, प्रेम, एक्शन और ड्रामा से भरी है

 

खास खबरें भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले

 

Major Review: संदीप उन्नीकृष्णन की जीवनी भावनाओं, प्रेम, एक्शन और ड्रामा से भरी है

Major Review , Major Reviews , Major , Major Sandeep Unnikrishnan , Adivi Sesh , Sashi Kiran Tikka , Saiee Manjrekar , Prakash Raj , Revathi , Major Movie Reviews , Major Movie Review , Tollywood , Reviews
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

03 Jun 2022

Last updated on: Jun 03, 2022, 00:00 IST

मेजर संदीप उन्नीकृष्णन एक भारतीय सेना अधिकारी थे जिन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में अपनी जान गंवा दी थी। ये फिल्म मुंबई हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के अधिकारी मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक है। इस फिल्म की कहानी मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के अदम्य सहास और पराक्रम पर आधारित है। फिल्म में शहीद मेजर के बचपन, लव स्टोरी और देश के लिए दिए योगदान को दिखाया जाएगा। जो 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

आइए फिल्म के बारे में विस्तार से बात करते हैं। फिल्म मेजर में मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की कहानी दिखाई गई है। यह एक रोमांचकारी और मनोरंजक कहानी है जो देशभक्ति के लिए प्रेरित करती है। फिल्म में वे वे सब कुछ हैं जो एक फ़िल्म को पूरा बनाती है जैसे प्यार, ड्रामा, कॉमेडी और इमोशन । इस फ़िल्म को देखकर आपको एक पल के लिए शेरशाह की यद् आ जाएगी क्योंकी इस फिल्म में भी उसी की तरह य संदीप के जीवन यानि बचपन से लेकर उनकी आखिरी सांस तक के सफर को दिखाया है।

ये भी पढ़ें: फिल्म 'मेजर' की टिकट हुई सस्ती, निमार्ताओं ने किया फैसला


यदि हम फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर में आपने देखा ही होगा कि कैसे नजर संदीप ने अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकवादियों से टक्कर लेते हैं। हालांकि आखिर में वो शहीद हो जाते हैं। इसी शहादत की कहानी को फिल्म में दिखाया जाएगा। फ़िल्म बहुत ही अच्छी है जिसमे आपको सबकुछ देखने को मिलेगा और हो सकता है की बीच में आपकी आंखे भी नम हो सकती हैं। फ़िल्म की कहानी को ऐसे पस्तुत किया गया है जो आपको कहानी के साथ जुड़ने पर मजबूर कर देगी और फिल्म के अंत तक ये आपको तालियां बजाने पर मजबूर कर देगी।  

अब बात करते है फ़िल्म के हीरो के की तो जैसे की ऊपर बताया की फिल्म में अहम भूमिका साउथ फिल्म इंडस्ट्री अदीवी सेष ने निभाई है जिन्होंने फिल्म में कमाल का अभिनय किया है। आदिवी ने पहले फ़िल्म में संदीप के बचपन को जिया है जिसके बाद उनके जवानी के सफ़र को जिया है। वहीं अंत में एकदम मेजर वाले किरदार को जीया है फ़िल्म में आप एक ही हिरो को अलग अलग अवतार में अभिनय करते देख पाएंगे। फिल्म को तेलुगु और हिंदी में एक साथ शूट किया गया है। यानि कि हमें यह कहने में कोई संदेह नहीं है की फ़िल्म में अदीवी सेष ने सराहनीय काम किया है। साथ ही आपको बता दें की ये एक तेलगु एक्टर है लेकिन फ़िल्म में इनकी हिंदी को सुनकर आपको ये एहसास नहीं होगा कि ये एक साऊथ के एक्टर हैं।  

ये भी पढ़ें: मैं मेजर संदीप नहीं हो सकता, लेकिन मैं उनके माता-पिता का दूसरा बेटा हो सकता हूं : अदिवी सेश

किरण टिक्का निर्देशन में बनी फिल्म मेजर में अदिवि सेष के साथ शोभिता धुलिपाला, सई मांजरेकर लीड भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में साउथ के फेमस अभिनेता प्रकाश राज भी अहम किरदार निभा रहे हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रोमांस की अद्भुत झलक को पेश किया जाएगा। एक्शन और रोमांस से भरपूर इस फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर फिल्म्स इंडिया के साथ मिलकर जी. एम. बी एंटरटेनमेंट एंड ए प्लस यस मूवीस कर रही है। इस फिल्म को साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू ने प्रोड्यूस किया है। आपको बता दें ये फिल्म 3 जून को अक्षय कुमार की फ़िल्म सम्राट पृथ्वीराज और विक्रम के साथ क्लैश होगी। अब देखना ये है कि इन फिल्मों के बीच कौन सी फ़िल्म अपने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन करके दर्शकों को अपनी और लाने पर मजबूर करती है।   

ये भी पढ़ें:  Samrat Prithviraj : अक्षय कुमार की फ़िल्म यूपी में हुई टैक्स फ्री,योगी ने किया फिल्म देखने के बाद किया ऐलान

English : Major Review: The Biography Of Sandeep Unnikrishnan Is Filled With Emotions, Love, Action & Drama

 

Tags: Major Review , Major Reviews , Major , Major Sandeep Unnikrishnan , Adivi Sesh , Sashi Kiran Tikka , Saiee Manjrekar , Prakash Raj , Revathi , Major Movie Reviews , Major Movie Review , Tollywood , Reviews

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD