Samrat Prithviraj : अक्षय कुमार की फ़िल्म यूपी में हुई टैक्स फ्री,योगी ने किया फिल्म देखने के बाद किया ऐलान

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

Samrat Prithviraj : अक्षय कुमार की फ़िल्म यूपी में हुई टैक्स फ्री,योगी ने किया फिल्म देखने के बाद किया ऐलान

Akshay kumar, Samrat Prithviraj, Prithviraj, Manushi chhillar, Samrat Prithviraj Tax Free, Yogi Adityanath,  Samrat Prithviraj Review, Upcoming Bollywood Movies In 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उत्तर प्रदेश , 02 Jun 2022

Last updated on: Jun 02, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फिल्म सम्राट पृथ्वीराज (Samrat Prithviraj) को प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि कल योगी कैबिनेट के लिए फिल्म की 'स्पेशल स्क्रीनिंग' रखी गई थी। इसके तुरंत बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को टैक्स मुक्त करने की घोषणा की। फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज की भूमिका में है। ये पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी योगी सरकार ने कश्मीरी पंडितों की दिल दहला देने वाली सच्ची घटना को दर्शाने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को भी टैक्स फ्री किया था।

योगी आदित्यनाथ को पसंद आई फिल्म अक्षय की एक्टिंग 

फिल्म को देखने बाद योगी खुद को फिल्म की तारीफ करने से रोक ही नहीं पाए। उन्हें पृथ्वीराज के किरदार में अक्षय कुमार (Akshay kumar) की एक्टिंग भी काफी पसंद आई  सम्राट पृथ्वीराज को देखने के बाद अक्षय की तारीफ़ में योगी ने कहा कि यह फिल्‍म हमें इस बात के लिए प्रेरित करती है कि अतीत के बगैर वर्तमान नहीं होता है. अक्षय कुमार ने भारत के अतीत को जोड़कर जिस फिल्म को प्रस्तुत किया है मैं इसके लिए फिल्म के निर्देशक और कास्ट को बधाई देता हूं. मुझे कई सालों के बाद किसी फिल्म को देखने का मौका मिला है।

ये भी पढ़ें: KRK ने Akshay Kumar की खिंचाई,कहा ‘टीम पृथ्वीराज बिल्लियों की तरह लड़ रही है'। जानिए क्यों?

अमित शाह ने भी कि फिल्म की तारीफ  

इससे पहले अमित शाह ने इस फिल्म को अपने पुरे परिवार के साथ देखा जो फिल्म को देखकर खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाए अमित शाह ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज ना सिर्फ एक अद्वितीय योद्धा की कहानी है, जिसने हमारी मातृभूमि के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी, बल्कि ये हमारी संस्कृति की महानता को भी दर्शाती है। असल मायने में फिल्म की कहानी भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें: आदित्य चोपड़ा ने 'सम्राट पृथ्वीराज' बनाने के लिए किया बड़ा निवेश

खिलाड़ी अक्षय कुमार की फ़िल्म अभी से इतनी तारीफे बटोर रही है जिसे देखकर लग रहा है की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल ही करने वाली है फिल्म में सबसे दिलचस्प बात तो ये है की इसमें मानुषी छिल्लर (Manushi chhillar) अपना डेब्यू करने जा रही है जो अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आ रही हैं। फैंस इस फ़्रेश जोड़ी को एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित है। अब देखते है की फिल्म अपने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाती है या नहीं।

 

Tags: Akshay kumar , Samrat Prithviraj , Prithviraj , Manushi chhillar , Samrat Prithviraj Tax Free , Yogi Adityanath , Samrat Prithviraj Review , Upcoming Bollywood Movies In 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD