Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे गेंदबाज मोहम्मद सिराज

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mohammad Siraj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Jun 2022

Last updated on: Jun 02, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के खिलाफ बमिर्ंघम में 1 से 5 जुलाई के बीच खेले जाने वाले पांचवें पुनर्निर्धारित टेस्ट के लिए भारत की टेस्ट टीम में चुने गए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लगता है कि उन्हें अपनी फॉर्म और फिटनेस पर अगले कुछ हफ्तों में कड़ी मेहनत करनी होगी, जिससे वे टेस्ट में शानदार वापसी कर सकें। सिराज का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का सीजन ज्यादा अच्छा नहीं रहा, लेकिन वह लाल गेंद से मजबूत वापसी करना चाहते हैं। इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के साथ, सिराज इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे होंगे ताकि उन्हें सफेद गेंद वाले क्रिकेट में भी मौका मिल सके। 

सिराज ने बुधवार शाम को मुंबई में एक कार्यक्रम के मौके पर मीडिया से कहा, "आईपीएल के पिछले दो सीजन में मेरा प्रदर्शन अच्छा था। लेकिन, इस सीजन मैंने टीम के लिए ज्यादा कुछ खास नहीं किया। यह साल का एक बुरा दौर था। मैं कड़ी मेहनत करके मजबूत वापसी करूंगा। मैं अपनी क्षमता पर काम करूंगा और अपनी ताकत पर विश्वास करूंगा।"भारतीय तेज गेंदबाज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020/21 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर भारत के लिए स्टार परफॉर्मर थे। भारत ने 2-1 से सीरीज जीती थी। सिराज ने कहा कि वह पटौदी ट्रॉफी 2021/22 सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में ड्यूक गेंद से गेंदबाजी करना चाहते हैं, जिसे शिविर में कोविड-19 के प्रकोप के कारण स्थगित कर दिया गया था। 

हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज का कहना है कि सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच जिसमें भारत 2-1 से आगे चल रहा है, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के परि²श्य को ध्यान में रखते हुए बहुत महत्वपूर्ण होगा। मेरी तैयारी टेस्ट के लिए अच्छी चल रही है। इंग्लैंड में ड्यूक गेंद का इस्तेमाल किया जाता है, वहां अंग्रेजी परिस्थितियों में गेंदबाजी करना हमेशा अच्छा होता है और यह गेंदबाजों के लिए मददगार होता है। टेस्ट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि वह हैदराबाद में अपने घर के पास सीरीज की तैयारी करेंगे। सिराज ने कहा, "मैं अपने घर के पास के मैदान पर प्रशिक्षण ले रहा हूं और अपनी फिटनेस पर काम कर रहा हूं। टी20 से टेस्ट में जाना एक बड़ा बदलाव है और टेस्ट क्रिकेट में उन लंबे स्पैल को फेंकने के लिए मुझे अपनी निरंतरता पर काम करने और अपनी ताकत पर निर्भर रहने की जरूरत है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mohammad Siraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD