Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Deepak Chahar Wedding: दीपक चाहर कर रहे हैं आज शादी, क्रिकेटर इनके प्यार में हुए थे क्लीन बोल्ड

Deepak Chahar , Jaya Bhardwaj , Deepak Chahar Wedding , Deepak Chahar Date , Deepak Chahar Wedding Pictures , Deepak Jaya Wedding , Indian Cricketer , Indian Cricketer Wedding , Cricket
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

01 Jun 2022

Last updated on: Jun 01, 2022, 00:00 IST

भारतीय टीम के क्रिकेटर और ऑलराउंडर दीपक चाहर आज अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन जी रहे हैं। क्रिकेटर अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ आज यानि 1 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। आपको बता दें कि दीपक चाहर आगरा से है और उनकी गर्लफ्रेंड दिल्ली के बारहखंभा की रहने वाली है।

कौन है जया भारद्वाज 

जया भारद्वाज ने एमबीए में उच्च शिक्षा ग्रहण की है। इसके अलावा वह मौजूदा समय में देश की राजधानी दिल्ली में एक प्रतिष्ठित कंपनी में कंटेंट हेड के तौर पर कार्य कर रही हैं। जो दीपक के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद काफी चर्चा में रही है।अब वे अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए आगरा में सात फेरे लेने वाले है। आज 1 जून को सुबह 10 बजे उनकी हल्दी की रस्म पूरी हुई और रात नौ बजे विवाह समारोह की शुरुआत होगी।

ये भी पढ़ें: 'इश्क पश्मीना' से डेब्यू करेंगी क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती

वायरल हुई मेंहदी की तस्वीरें

दीपक और जया अपने इस ख़ास पलों को यादकर बनाने के लिए अपने परिवार के साथ पूरा एन्जॉय कर रहे हैं। फिलहाल मंगलवार को हुई दीपक चाहर और जया भारद्वाज की मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई थी। इस मेंहदी सेरेमनी में उनके परिवार वालों ने हिस्सा लिया। जिसकी फोटोज भी वायरल हो रही है। इन फोटोज में दीपक ने पठानी कुर्ता पहन रखा है। वहीं जया ने खूबसूरत सा लहंगा पहना हुआ है। मेंहदी सेरेमनी के बाद संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ। जिसमें दीपक और जया ने जमकर डांस किया।

दीपक और जया करेंगे राॅयल वेडिंग

दीपक और जया एकदम रॉयल वेडिंग कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने मैनेजमेंट कंपनी को जिम्मेदारी दी है। शादी की थीम राॅयल ग्रैंडयोर पर तय की गई है। ये शादी आगरा के फतेहबाद रोड पर स्थित फाइव स्टार होटल जेपी पैलेस में हो रही है। जेपी पैलेस होटल में शाही दावत की खास तैयारियां की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शादी के इस समारोह में 600 लोगों को इनवाइट किया गया है। इसमें जाने माने क्रिकेटर्स भी शामिल है। इन दोनो का रिश्ता तब सामने आया जब 2021 में हुए आईपीएल के एक लाइव मैच के दौरान दीपक ने जया को स्टैंड्स में प्रपोज कर दिया था। 

 

Tags: Deepak Chahar , Jaya Bhardwaj , Deepak Chahar Wedding , Deepak Chahar Date , Deepak Chahar Wedding Pictures , Deepak Jaya Wedding , Indian Cricketer , Indian Cricketer Wedding , Cricket

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD