अब दिन रात AC चलाने पर भी आएगा बहुत कम बिल,जानिए इस से जुड़ी मुख्य बातों को

Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

अब दिन रात AC चलाने पर भी आएगा बहुत कम बिल,जानिए इस से जुड़ी मुख्य बातों को

Ac, Ac Interesting Facts, Interesting Facts, AC Power Saving Mode, Air Conditioner, Air Conditioners, AC Electricity Saving Methods, Methods To Save Electricity
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

01 Jun 2022

Last updated on: Jun 01, 2022, 00:00 IST

दिन रात बढ़ती चिलचिलाती गर्मी और पसीने से राहत पाने के लिए लोग एयर कंडीशनर (AC) का सहारा लेने लगे हैं। जो शायद अब हर गर्म इलाके में रहने वाले लोगों की जरूरत बन चुकी है। लेकिन कुछ लोग अपने बिजली के बिल से चिंतित होकर AC को ना के बराबर चलाकर ठंडी हवा का आनंद ही नहीं ले पाते हैं। ऐसे में वे लोग सोचते हैं कि ऐसा क्या किया जाए जिससे बिल भी कम आए और गर्मी से भी राहत मिल जाए तो आपको बता दें की आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी मुख्य बातों को बताने वाले है जिससे आपका दिन रात AC चलाने पर भी आएगा बहुत कम बिल। जी हाँ आप एकदम सही पढ़ रहे हैं।

तो आइए अब शुरू करते हैं:-

ये कुछ टिप्स हैं जो AC चलाते समय आपके काम जरूर आएंगे

  1. अपने AC को एक ही तापमान में रखें 

शायद आप इस तथ्य से बाक़िफ़ नहीं होंगे कि हर डिग्री तापमान बढ़ने पर करीब 6 प्रतिशत बिजली की बचत होती है। अगर आपको लगता है की AC का टेम्परेचर सबसे लौ होगा तभी वो ज़्यादा कूलिंग देगा तो ऐसा नहीं है क्योंकी एक शोध के अनुसार यानि ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के मुताबिक, ह्यूमन बॉडी के लिए सबसे उचित टेम्परेचर 24 डिग्री सेल्सियस है। इसलिए अगर आप इस टेम्परेचर पर एयर कंडीशनर यूज करेंगे तो ये आपके शरीर के लिए भी अच्छा रहेगा और आपका बिल भी कम आएगा। 

  1. पावर ऑफ करना  

 AC हो या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस आपको इस बात का हमेशा ख़्याल रखना चाहिए की अगर आप किसी भी इलेक्ट्रॉनिक का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उसे बंद कर दें। अब ज़्यादातर लोग आलस या किसी वजह से अपने AC को रिमोर्ट से बंद कर देते हैं लेकिन पावर ऑफ स्विच से बंद नहीं करते हैं। जिसकी वजह से आपकी से भी आपकी बिजली कंडक्ट होती है इसलिए यदि आप भी ऐसा करते हैं तो दोस्तों इस आदत को सुधारे क्योंकी ये आदत आपकी बिजली के बिल को घटाने में मदद करेगी।

  1.  AC के साथ पंखे के इस्तेमाल से करें बिजली की बचत

 AC के साथ पंखे का इस्तेमाल जरूर करें जिससे आप कम बिजली का प्रयोग करके ज्यादा कूलिंग का मज़ा लूट सकते हैं। जब एसी चल रहा हो तो आप सीलिंग फैन को ऑन कर दें क्योंकी सीलिंग फैन कमरे को हवादार रखते हैं और सभी कोनों में ठंडी हवा को पहुंचाते हैं। जिसके कारण आपको एसी का तापमान कम करते रहना नहीं पड़ेगा। अब ध्यान रखें जब भी आप AC वाले कमरे में जाएं तो पहले अपना फैन ऑन कर लें ताकि कमरे में की गरम हवा बाहर निकल जाए, जिसके बाद आप अपने एसी को ऑन कर सकते हैं।

  1. अपने कमरे की खिड़की-दरवाजों का रखें विशेष ध्यान 

 एसी ऑन करने से पहले एक बार अपने कमरे की खिड़की और दरवाज़े पर विशेष ध्यान दें क्योंकी यदि आपकी खिड़की या दरवाजा खुला है तो AC को चलाने का कोई मतलब नहीं है इसलिए ध्यान रखें की AC की ठंडी हवा बाहर न जा पाए जो आपके कमरे तक ही सिमित रहकर अच्छी कूलिंग कर दे और आपका कमरा एकदम ठंडा हो जाए। ऐसा करने से निश्चित तौर पर आपका बिजली का बिल पहले के मुकाबले कम आएगा।

ये भी पढ़ें: बिल की नो टेंशन: मीटर के साथ लगाओ 188रु की ये डिवाइस और दिन-रात चलाओ AC, ना के बराबर आएगा बिल

  1. AC की समय पर सर्विस और सफाई से होगी बिजली की बचत

एसी के डक्ट्स और वेंट में एक समय बाद गंदगी जमा हो जाती है जिसकी  वजह से एसी को ठंडी हवा कमरे में पहुंचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए इसे समय-समय पर साफ-सफाई और सर्विस की बहुत जरुरी होता है यानि आपको बता दें की गंदा फिल्टर निकालकर नया फिल्टर लगाने से एसी की एनर्जी की खपत 5 से 15 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इसके अलावा एसी खराब होने और रिपेयर होने से भी बचा रहता है।

अंत में यदि आप अभी तक दिन रात AC चलाने पर के लिए बिजली के बढ़ते बिल से परेशान थे तो आज से ही ऊपर बताई गई सभी मुख्य बातों को अपनाये और बिना चिंन्ता के लें इस गर्मियों में AC के मज़े।

 

Tags: Ac , Ac Interesting Facts , Interesting Facts , AC Power Saving Mode , Air Conditioner , Air Conditioners , AC Electricity Saving Methods , Methods To Save Electricity

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD