Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में क्वालीफिकेशन राउंड की शुरुआत यूरोप से होगी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Qualification, T20 World Cup,  ICC Mens T20 World Cup 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 31 May 2022

Last updated on: May 31, 2022, 00:00 IST

एस और वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी टी20 वल्र्ड कप 2024 में क्वालीफाइंग राउंड की शुरुआत यूरोप से शुरू होगी। यह सबसे बड़े टी20 विश्व कप के पहले कदम की शुरुआत होगी, जिसमें रिकॉर्ड 20 टीमें शामिल होंगी। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप 2022 में शीर्ष प्रदर्शन करने वाली आठ टीमें मेजबान अमेरिका और वेस्टइंडीज के साथ मार्की टूर्नामेंट के 2024 सीजन के लिए स्वत: ही क्वालीफाई कर लेंगी। 14 नवंबर, 2022 तक आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में अगली सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीमें 12 जगहों को भरेगी। शेष आठ स्थानों का निर्धारण क्षेत्रीय क्वालीफायर स्पर्धाओं द्वारा किया जाएगा, जिसमें अफ्रीका, एशिया और यूरोप से प्रत्येक की दो टीमें इस आयोजन के लिए क्वालीफाई करेंगी, जबकि अमेरिका और ईएपी क्षेत्रों में से प्रत्येक की विश्व कप में एक टीम आगे बढ़ेगी। 

दुनिया भर से कुल 66 देश होंगे, जिसमें अफ्रीका से 14 टीमें (दो इवेंट में), अमेरिका की आठ टीमें (दो इवेंट में), एशिया की नौ टीमें (दो इवेंट में), ईएपी की सात टीमें (दो इवेंट में) और यूरोप की 28 टीमें (तीन स्पधार्ओं में) - 2024 में मार्की इवेंट के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद में अगले दो वर्षों में मुकाबला करेंगी। 66 टीमों में हंगरी, रोमानिया और सर्बिया हैं, जो मार्की इवेंट की शुरुआत के दौरान डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आईसी हेड ऑफ इवेंट्स ने क्रिस टेटली कहा, "हम आईसीसी आयोजनों में स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली टीमों की रिकॉर्ड संख्या को देखकर खुश हैं, क्योंकि टी20 विश्व कप की शुरुआत यूरोप में होगी। टी20 प्रारूप खेल के विकास को आगे बढ़ा रहा है और अगले दो वर्षों में हम नई टीमों को देखेंगे, जो आईसीसी इवेंट्स में पहली बार प्रतिस्पर्धा करेंगी।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Qualification , T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD