Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केंद्रीय राज्य मंत्री ने पी.एम. केयर्स फंड योजना के लाभार्थी बच्चे को योजना के लाभ, सर्टिफिकेट व प्रधानमंत्री की ओर से भेजा पत्र किया भेंट

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur, Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 30 May 2022

Last updated on: May 30, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश ने कहा कि कोविड-19 के चलते अपने माता व पिता दोनों को गंवाने वाले बच्चों को पूरी देखभाल के लिए प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरु किए गए पी.एम. केयर्स फंड के माध्यम से इन बच्चों की मुश्किलों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। यह विचार उन्होंने आज डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस की मौजूदगी में जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत लाभ जारी करने के लिए प्रधानमंत्री के वर्चूअल कार्यक्रम के दौरान प्रकट किए। इस दौरान उन्होंने पी.एम. केयर्स फंड योजना के अंतर्गत जिले के  एक बच्चे को इस योजना संबंधी दिए जाने वाले लाभ, स्नेह पत्र(सर्टिफिकेट आफ पी.एम. केयर्स), प्रधानमंत्री की ओर से पत्र भी भेंट किया। 

इस दौरान उनके साथ विधायक मुकेरियां श्री जंगी लाल महाजन व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 11 मार्च 2020 से 28 फरवरी  2022 के बीच जिन बच्चों ने कोविड-19 के कारण अपने माता व पिता दोनों को गंवाया है उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभ दिए जा रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत इन बच्चों को नजदीकी सरकारी स्कूल नि:शुल्क शिक्षा के अलावा कापी, किताबें व यूनिफार्म उपलब्ध करवाई गई है, जिसका खर्चा सरकार की ओर से वहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा लाभार्थी बच्चों को पासबुक दी गई है, जिसमें उसके खाते में दस लाख रुपए की वित्तिय सहायता दी गई है जो कि उसे 23 वर्ष के होने के बाद मिलेगी।

 इसके साथ ही लाभार्थी को स्पांसरशिप फंड का लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत लाभार्थी बच्चे को आयुष्मान हैल्थ कार्ड भी दिया गया है और इस कार्ड से पांच लाख तक के इलाज की नि:शुल्क सुविधा भी बच्चे को मिलेगी। लाभार्थी को एक्स ग्रेशिया का 50 हजार रुपए व स्मार्ट राशन कार्ड पहले सौंपा जा चुका है। उन्होंने कहा कि अगर किसी बच्चे को प्रोफेशनल कोर्स के लिए उच्च शिक्षा संबंधी शिक्षा ऋण चाहिए होगा तो उसमें भी पी.एम. केयर्स उनकी मदद करेगा। इस दौरान जिला बाल भलाई कमेटी की चेयरपर्सन एडवोकेट हरजीत कौर, जिला प्रोग्राम अधिकारी श्री अमरजीत सिंह भुल्लर, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी श्रीमती हरप्रीत कौर के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur , Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD