Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की जांच के लिए हाईकोर्ट के मौजूदा जज के नेतृत्व अधीन न्यायिक कमिशन के गठन का ऐलान

कहा, इस घृणित अपराध के दोषी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 30 May 2022

Last updated on: May 30, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला के रूप में जाने जाते प्रसिद्ध गायक शुभदीप सिंह सिद्धू के कत्ल केस की जांच के लिए माननीय पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मौजूदा जज की अध्यक्षता अधीन न्यायिक कमिशन के गठन का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने मारे गए गायक के पिता बलकार सिंह सिद्धू की विनती को स्वीकार करते हुए कहा कि राज्य सरकार पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के माननीय चीफ़ जस्टिस को इस मामले की मौजूदा जज से जांच करवाने के लिए विनती करेगी। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन.आई.ए.) जैसी किसी भी केंद्रीय एजेंसी को शामिल करने समेत इस जांच कमिशन के साथ पूरा सहयोग सुनिश्चित बनाएगी। 

उन्होंने डीजीपी, पंजाब पुलिस को इस घटना संबंधी अपनी कल की प्रैस कॉन्फ्रेंस के बारे में स्ष्टीकरण जारी करने के लिए भी कहा।सिद्धू मूसेवाला के घृणित कत्ल की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार इस घृणित अपराध के दोषियों को सलाखों के पीछे डालने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने पुलिस को इस मामले की तत्काल और नतीजामुखी जांच करने के लिए पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि मरहूम गायक की सुरक्षा में कटौती के सभी पहलूओं की भी जांच की जा रही है और यदि कोई कोताही हुई तो उसकी जि़म्मेदारी यकीनी तौर पर तय की जायेगी।

इस दौरान सिद्धू मूसेवाला की दुखदायी और असमय मृत्यु पर गहरे सदमे और दुख को प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत गायक पंजाब का एक प्रसिद्ध चेहरा और सभ्याचार का प्रतीक था। भगवंत मान ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीडि़त परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने परिवार के साथ दुख साझा किया और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और पीडि़त परिवार को यह न पूरा होने वाला घाटा सहन करने का बल प्रदान करने के लिए ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD