Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अब आयुर्वेद के बारे में अधिक जानने और वर्तमान समय के तकनीकी पहलुओं में सुधार करने का समय है : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उज्जैन में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 59वें महाधिवेशन का उद्घाटन और राजकीय आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया

Ram Nath Kovind, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, 59th Mahaadhiveshan Of Akhil Bhartiya Ayurved Mahasammelan, Ujjain, Madhya Pradesh, Government Ayurved Medical College, Ujjain, Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, Bhopal, Madhya Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उज्जैन (मध्य प्रदेश) , 29 May 2022

Last updated on: May 29, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविंद ने आज (29 मई, 2022)  मध्य प्रदेश के उज्जैन में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 59वें महाधिवेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उज्जैन में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के नए भवन का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया भर में कई चिकित्सा प्रणालियां प्रचलित हैं, लेकिन आयुर्वेद उनसे अलग है। आयुर्वेद का अर्थ है - जीवन का विज्ञान। 'पैथी' शब्द दुनिया में प्रचलित कई चिकित्सा प्रणालियों से जुड़ा है। इसका अर्थ है किसी बीमारी के होने पर उसका इलाज करने की विधि। लेकिन आयुर्वेद में स्वास्थ्य के साथ-साथ बीमारियों से बचाव पर भी बल दिया गया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें आयुर्वेद का पारंपरिक ज्ञान है। लेकिन आज प्रमाणन और गुणवत्ता के लिए अनुसंधान और अन्वेषण का समय है। यह समय आयुर्वेद के ज्ञान को और गहराई से समझने, वैज्ञानिक परीक्षण के साथ बने रहने और वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुसार तकनीकी मानकों को संशोधित करने का है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार ने भारतीय चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और संवर्धन के लिए समय-समय पर कई उपाय किए हैं। हालांकि वर्ष 2014 में अलग आयुष मंत्रालय की स्थापना के बाद इस काम में और तेजी आई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से जुड़ी विभिन्न शोध परिषदों द्वारा आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे स्वास्थ्य की स्थिति हमारे आहार, जीवन शैली और यहां तक ​​कि हमारी दिनचर्या पर भी निर्भर करती है। हमारी दिनचर्या क्या होनी चाहिए, हमारी मौसमी दिनचर्या क्या होनी चाहिए और दवा से पहले हमारा आहार क्या होना चाहिए, यह सब आयुर्वेद में बताया गया है। उन्होंने कहा कि महाधिवेशन के दौरान 'आयुर्वेद आहार-स्वस्थ भारत का आधार' विषय पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस विचार-विमर्श के परिणाम लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करने में उपयोगी होंगे। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन शुरू से ही आयुर्वेद को भारत की राष्ट्रीय चिकित्सा प्रणाली बनाने का काम करता रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि आयुर्वेद के प्रशासन, अनुसंधान और शिक्षा से जुड़े लोग यहां एक स्थान पर एकत्रित हुए हैं, इसलिए आशा की जा सकती है कि प्रशासक नीतिगत बाधाओं को दूर करेंगे और आयुर्वेद के बारे में आम जनता में जागरूकता बढ़ाएंगे; कि आयुर्वेद के शिक्षक ऐसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से योग्य चिकित्सकों को तैयार करेंगे जो लोगों को वहनीय उपचार प्रदान कर सकें; और शोधकर्ता रोगों के उपचार और महामारी विज्ञान के नए क्षेत्रों में अनुसंधान, दस्तावेजीकरण और सत्यापन के माध्यम से आयुर्वेद की पहुंच, प्रभावशीलता और लोकप्रियता में वृद्धि करेंगे।

 

Tags: Ram Nath Kovind , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , 59th Mahaadhiveshan Of Akhil Bhartiya Ayurved Mahasammelan , Ujjain , Madhya Pradesh , Government Ayurved Medical College , Ujjain , Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , Bhopal , Madhya Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD