Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब के आबकारी विभाग द्वारा स्कॉच की बोतलों में नकली शराब भरने वाले गिरोह का पर्दाफाश

गिरोह के 4 मैंबर नकली शराब समेत काबू

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fatehgarh Sahib Police, Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 28 May 2022

Last updated on: May 28, 2022, 00:00 IST

पंजाब के आबकारी विभाग और जि़ला पुलिस फतेहगढ़ साहिब द्वारा शराब तस्करों के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। यह गिरोह चण्डीगढ़ से सस्ती शराब की तस्करी करके उसको महंगे इम्पोर्टड स्कॉच ब्रांडों की बोतलों में भरता था। गिरोह के 4 सदस्यों को नकली शराब समेत काबू किया गया, जिनके पास से शीवास रीगल के 4 केस, ग्लेनलिवट के 4 केस और गोल्ड लेबल रिज़र्व के 2 केस मौके पर मिले हैं।आबकारी कमिश्नर वरुण रूज़म ने बताया कि पंजाब सरकार ने शराब की तस्करी या आबकारी से सम्बन्धित किसी भी ग़ैर-कानूनी गतिविधि के विरुद्ध ज़ीरो सहनशीलता नीति अपनाई हुई है। उन्होंने कहा कि मुलजि़मों के खि़लाफ़ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए संयुक्त आबकारी कमिश्नर नरेश दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक संगठित गिरोह चण्डीगढ़ से पंजाब में सस्ती शराब की तस्करी करके इसको महंगे स्कॉच ब्रांडों की बोतलों में भरता है। आबकारी विभाग के स्पैशल ऑपरेशन ग्रुप (एस.ओ.जी.) और जि़ला पुलिस फतेहगढ़ साहिब के साझे प्रयासों के साथ यह ख़ुफिय़ा जानकारी हासिल की गई थी।

दो दिन पहले टीम को सूचना मिली कि मुलजि़म कुंदन विष्ट पुत्र मोहन सिंह निवासी मकान नंबर 226 गाँव कझेड़ी, चण्डीगढ़ अपने गिरोह के मैंबर के साथ मिलकर नकली स्कॉच शराब की स्पलाई करेगा। मुलजि़मों को रंगे हाथों पकडऩे के लिए आबकारी और पुलिस के स्पैशल ऑपरेशन ग्रुप की टीमें हरकत में आईं और विशेष नाकाबंदी की गई। टीमों को उस समय सफलता मिली जब दो कारें टाटा टियागो सीएच01बीवी9460 और स्विफ्ट एचआर51बीडी5918 को खमाणों के नज़दीक नाके पर रोका गया और गिरोह के चार मैंबर कुंदन विष्ट, हर्षवर्धन पुत्र सतीश्वर प्रसाद निवासी मकान नं. 19, डिफेंस कालोनी अम्बाला, प्रदीप सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी गाँव नरायणगढ़, जि़ला जींद, हरियाणा और जैसमीन कौर पुत्री राजवीर सिंह निवासी संगरूर को मौके से काबू किया गया। टीम ने मौके पर शीवास रीगल के 4 केस, ग्लेनलविट के 4 केस और गोल्ड लेबल रिज़र्व के 2 केस बरामद किये।पूछताछ के दौरान गिरोह के सदस्यों ने आगे खुलासा किया कि वह चण्डीगढ़ से सस्ती शराब की तस्करी करते हैं और अपनी किराये के रिहायश में इस शराब को महँगी स्कॉच की खाली बोतलों में भर देते हैं। 

बाद में टीम ने प्रदीप सिंह और जैसमीन कौर के मदनपुर, जि़ला मोहाली में किराए के मकान पर छापा मारकर 2 केस हाई स्पीड (चण्डीगढ़ में बिक्री के लिए), 2 केस किंग गोल्ड (चण्डीगढ़ में बिक्री के लिए), एक केस यू.के. नं. 1 (चण्डीगढ़ में बिक्री के लिए), यू.के. नं. 1 की 150 खाली बोतलों (चण्डीगढ़ में बिक्री के लिए), हाई स्पीड विस्की की 21 खाली बोतलों, सिंगलटन विस्की की 3 खाली बोतलों, ब्लैक लेबल जॉनी वॉकर की 5 खाली बोतलों, ब्लू लेबल की 14 खाली बोतलों, गलेनलिवट के 5 डिब्बे, ब्लैक डॉग गोल्ड के 2 डिब्बे, गलेनफिडिच 15 इयरज़ का एक डिब्बा और गलेनलिवट, गलेनफिडिच और ब्लैक लेबल ब्रांडों के ढक्कन ज़ब्त किये।पूछताछ के दौरान मुलजि़मों ने यह भी माना कि वह मोहाली और लुधियाना क्षेत्र के अलग-अलग स्क्रैप डीलरों से स्कॉच ब्रांड की खाली बोतलें खरीदते हैं और वह भी इस रैकेट में शामिल हैं। पुलिस की टीमें इन डीलरों का पता कर रही हैं और गिरफ़्तारी के लिए उनके टिकानों पर छापेमारी की जा रही है।कुंदन विष्ट, हर्षवर्धन, प्रदीप सिंह और जैसमीन कौर के खि़लाफ़ पंजाब आबकारी एक्ट की धारा 61 /1/14 और 78(2) और आई.पी.सी. की धारा 420 और 120-बी के अंतर्गत पुलिस थाना खमाणों में एफआईआर नं. 60 तारीख़ 26-05-2022 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fatehgarh Sahib Police , Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD