Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

एशियाई गेम्स के स्थगित होने से तैयारी में मिलेगा अधिक समय: हॉकी कप्तान सविता

Sports News, Hockey, Tokyo Olympics, Indian Womens Hockey Team, Savita
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 27 May 2022

Last updated on: May 27, 2022, 00:00 IST

भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर और कप्तान सविता ने कहा कि हांग्जो में 2022 एशियाई गेम्स के स्थगित होने से तोक्यो ओलंपिक 2020 की तरह तैयारी करने के लिए और अधिक समय मिलेगा। पहले से ही तोक्यो ओलंपिक के स्थगन और फिर 2021 में पुनर्निर्धारित किया गया था। भारतीय टीम को एक बार फिर उसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, जहां एशियाई गेम्स को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। सविता ने कहा, "हम एक बार फिर इस स्थगन को एशियाई गेम्स के लिए प्रशिक्षण और बेहतर तैयारी के अवसर के रूप में देखेंगे। ओलंपिक के एक साल के स्थगन ने हमें सुधार करने के लिए महत्वपूर्ण समय दिया और व्यक्तिगत रूप से मुझे महिला मुख्य कोच जेनेक शॉपमैन के साथ मिलकर सुधार करने में अच्छा समय मिला। 

सविता ने कहा, "प्रो लीग मैचों के साथ-साथ जुलाई में महिला विश्व कप को लेकर यूरोप में भी बहुत उत्साह है। पिछली बार हम क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए थे, लेकिन इस बार हम शीर्ष चार में जगह बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।"भारत को 11 और 12 जून को मेजबान बेल्जियम से खेलना है। इसके बाद 18 और 19 जून को अर्जेंटीना के खिलाफ और एफआईएच प्रो लीग में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ 21 और 22 जून को मैच होगा। सविता ने कहा, "किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि हम ओलंपिक खेलों में क्वार्टर फाइनल से आगे निकल जाएंगे। हमारे कई समर्थकों ने सोचा था कि हम शुरुआत में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचेंगे। किसी को विश्वास नहीं था कि मैच के आखिरी सेकंड तक जीतने और हार न मानने का यह उत्साह हमारे कोचिंग स्टाफ द्वारा पैदा किया गया था। हमें पता था कि हम तोक्यो की कहानी को बदल देंगे।"

 

Tags: Sports News , Hockey , Tokyo Olympics , Indian Womens Hockey Team , Savita

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD