Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मैच में अच्छे परिणाम नहीं निकलने से मुंबई टीम को मिली निराशा : टिम डेविड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Mumbai Indians, Tim David
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 May 2022

Last updated on: May 27, 2022, 00:00 IST

आईपीएल 2022 मुंबई इंडियंस के लिए खराब सीजन गुजरा, जिसमें पांच बार की चैंपियन 14 लीग मैचों में से सिर्फ चार जीत के साथ तालिका में सबसे नीचे है। बल्लेबाज टिम डेविड ने स्वीकार किया कि अच्छे परिणाम नहीं आने पर उन्हें निराशा हाथ लगी थी। 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत हासिल करने से पहले मुंबई का सीजन लगातार आठ हार के साथ गुजरा। हालांकि उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को प्लेऑफ में भेजने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को हराया था, जहां टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। अगले सीजन के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अपने अभियान में बदलाव करेगी। डेविड ने पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "कई बार ऐसा हुआ है जब हम अच्छा परिणाम प्राप्त करना चाहते थे, लेकिन निराशाजनक हाथ लगी है। लेकिन इस सीजन में हमने कई चुनौतियों को पार किया है।"मुंबई के लिए अपने पहले वर्ष में मेगा नीलामी में 8.25 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद डेविड ने पहले दो मैचों में 12 और 1 का स्कोर बनाया। 

इसके बाद उन्होंने राजस्थान के खिलाफ जीत से प्लेइंग इलेवन में शामिल किया, जहां उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 44 रनों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 गेंदों में 46 रन बनाकर और दिल्ली के खिलाफ 11 गेंदों में 34 रनों की बल्लेबाजी की। उनकी इस बल्लेबाजी ने क्रिकेट जगत में हलचल भी मचा दी थी। अपनी फिटनेस को लेकर उन्होंने आगे बताया कि अपनी फिटनेस और कौशल पर कड़ी मेहनत करने के लिए उन्होंने इस अवधि का उपयोग किया। मैंने जिम में काफी समय बिताया है, शायद मैं प्लेइंग इलेवन में जितना कर सकता था उससे ज्यादा मैंने अपनी बल्लेबाजी पर कड़ी मेहनत की। क्रीज पर अधिक स्थिर रहने के साथ गेंद को स्विंग कराने की कोशिश की इसलिए मुझे लगता है कि मैं काफी मजबूत हो गया हूं। डेविड ने आठ मैचों में 37.20 की औसत और 216.27 के स्ट्राइक रेट से 186 रन बनाए। उन्होंने कहा कि ईशान किशन, तिलक वर्मा और रमनदीप सिंह जैसे युवा मुंबई टीम में अपना जलवा बिखेरते रहेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Mumbai Indians , Tim David

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD