Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

बाजरे के उत्पादन को बढ़ावा देगा केंद्र, वैश्विक बाजार के लिए तैयार होगा प्रसंस्कृत बाजरा उत्पाद

Prahlad Singh Patel, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister Of State For Food Processing Industries
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नयी दिल्ली , 26 May 2022

Last updated on: May 26, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार न सिर्फ बाजरे के उत्पादन को बढ़ावा देगी बल्कि वैश्विक बाजार के लिए प्रसंस्कृत बाजार उत्पादों को भी प्रोत्साहन देगी। पहले पौधा आधारित खाद्य सम्मेलन से इतर केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं को कहा कि साल 2023 अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष है। दुनिया भर में उत्पादित कुल बाजरे का 40 प्रतिशत हिस्सा भारत में उगाया जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बाजरे को बढ़ावा देना के लिए काफी प्रयास किये हैं और साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रसंस्कृत बाजरा उत्पादों की आपूर्ति को भी प्रोत्साहित किया गया है। पटेल ने कहा कि मंत्रालय को इस प्रकार के खाद्यान्नों को प्रोत्साहित करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का फंड दिया गया है। इसकी बस एक शर्त है कि कंपनी भारतीय होनी चाहिए। उन्होंने कई पारंपरिक खाद्य पदार्थो का नाम गिनाते हुए कहा कि इन्हें बस वैज्ञानिक पुष्टि की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत पारंपरिक रूप से पौधा आधारित भोजन का समर्थक रहा है। यह हमारी ताकत रही है। 

उन्होंने इस क्षेत्र से जुड़े उद्योगों को समर्थन देने का आश्वासन दिया। एफएसएसएआई की कार्यकारी निदेशक इनोशी शर्मा ने कहा कि लोग तेजी से देश के पारंपरिक खाद्य पदार्थो से अलग हो रहे हैं और खासकर ऐसा शहरी क्षेत्रों में हो रहा है। उन्होंने कहा,''अगर मैं कहूं कि मैं रोटी और बैंगल भर्ता खा रही हूं, तो मुझे हिकारत से देखा जाएगा लेकिन अगर मैं कहूं कि मैं बाबा गनूश और पिता ब्रेड खा रही हूं, तो मैं कूल कही जाऊंगी। हम आखिर अपने ही खाने से दूर क्यों जा रहे हैं।''उन्होंने एफएसएसएआई की ओर से पूरा समर्थन दिये जाने की बात की। प्लांट बेस्ड एसोसिएशन, अमेरिका की सीईओ रचेल ड्रेस्किन ने कहा कि इस प्रकार के खाद्य पदार्थो को बढ़ावा देने की मुख्य वजहें पर्यावरणीय लाभ, मानव स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय हैं।

 

Tags: Prahlad Singh Patel , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister Of State For Food Processing Industries

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD