Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अब नीरज चोपड़ा फिनलैंड में लेंगे ट्रेनिंग

Sports News, More Sports, Neeraj Chopra, Diamond League, Kuortane Olympic Training Centre
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 May 2022

Last updated on: May 25, 2022, 00:00 IST

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा तुर्की से अपना प्रशिक्षण शिविर बदलने के लिए तैयार हैं और गुरुवार को इसके लिए फिनलैंड की यात्रा करेंगे। नीरज इस समय तुर्की के ग्लोरिया स्पोर्ट्स एरिना में प्रशिक्षण ले रहे हैं और 26 मई को फिनलैंड के लिए उड़ान भरने वाले हैं और 22 जून तक फिनलैंड के कुओर्टेन ओलंपिक प्रशिक्षण केंद्र में रहेंगे। कुओर्टेन ओटीसी एथलीटों के लिए ओलंपिक स्तर की इनडोर और आउटडोर सुविधाएं प्रदान करता है और वर्तमान में पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया के लिए प्रशिक्षण कैंप यही है। कुओटार्ने से नीरज फिर पावो नूरमी गेम्स में भाग लेने के लिए तुर्कू जाएंगे, उसके बाद स्टॉकहोम में कुओटार्ने गेम्स और फिर डायमंड लीग में भाग लेंगे। 

भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने भी विदेश मंत्रालय (एमईए) से संपर्क किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नीरज और उनकी टीम को फिनलैंड में रहने के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। एमईए ने अपनी प्रतिक्रिया में साई को भी आश्वासन दिया है कि यदि आवश्यक हुआ तो हेलसिंकी में भारतीय दूतावास किसी भी सहायता के लिए उपलब्ध रहेगा। चार सप्ताह (28 दिन) के प्रशिक्षण शिविर को सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) द्वारा मंजूरी दी गई है, जिसके लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) की लगभग 9.8 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। इस राशि का उपयोग नीरज और उनके कोच क्लॉस बाटरेनिएट्स की यात्रा, आवास, प्रशिक्षण, स्थानीय यात्रा और अन्य खर्चो के लिए किया जाएगा।

 

Tags: Sports News , More Sports , Neeraj Chopra , Diamond League , Kuortane Olympic Training Centre

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD