Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बल्लेबाजी करना सीख रहे पंजाब किंग्स के तूफानी गेंदबाज हरप्रीत बरार

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Punjab Kings, Harpreet Brar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 May 2022

Last updated on: May 24, 2022, 00:00 IST

पंजाब किंग्स के बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार ने कहा कि वह रविचंद्रन अश्विन और राशिद खान की तरह एक अच्छा ऑलराउंडर बनना चाहते हैं और बल्लेबाजी में भी हाथ आजमाना चाहते हैं। 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में बरार ने राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा और एडेन मार्कराम के विकेट चटखा कर टीम के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी थी। बरार ने चार मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया था, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ, उन्होंने मैच का रुख ही बदल दिया। 26 वर्षीय स्पिनर बरार ने कहा कि, अगर वह अपनी बल्लेबाजी में भी सुधार करेंगे, तो यह टीम के लिए बोनस होगा। बरार ने कहा कि बेशक, मैं टीम के लिए एक गेंदबाज के रूप में खेल रहा हूं। टीम में मेरा प्रमुख स्थान है। लेकिन अगर कोई गेंदबाज बल्लेबाजी कर सकता है तो यह हमेशा बोनस प्वाइंट रहता है। मैं अभी अपनी बल्लेबाजी पर मेहनत कर रहा हूं और पिछले दो तीन महीनों में मैंने काफी सुधार भी किया है। 

बरार कहते है कि अगर मुझे किसी खेल में बल्लेबाजी से अच्छी शुरूआत मिलती है, तो मैं निश्चित रूप से बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करूंगा। मैंने यहां बहुत सी नई चीजें सीखी हैं, मैं घर वापस जाकर उन पर काम करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस सीजन का रिजल्ट पंजाब किंग्स के पक्ष में नहीं आया। टीम सात जीत और इतनी ही हार के साथ छठे स्थान पर रही। निराश होने के बजाय महत्वपूर्ण यह है कि इन सबसे सबक सीखा जाए। बरार ने आगे कहा कि हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आए। हम इसके बारे में बुरा महसूस करते हैं, लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में, हम इन अनुभवों से सीखते हैं। हम इस पर काम करेंगे और उन्हें अपने आगे के खेलों में लागू करेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Punjab Kings , Harpreet Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD