Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारतीय टीम में शामिल होने की भावना बेहद अद्भुत : अर्शदीप सिंह

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Punjab Kings, Arshdeep Singh, South Africa Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 May 2022

Last updated on: May 23, 2022, 00:00 IST

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम में चुने जाने का एहसास बेहद अद्भुत होता है। देश के लिए खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है। 23 वर्षीय अर्शदीप ने आईपीएल 2022 सीजन को 14 मैचों में 10 विकेट लिए। उनका इकॉनमी रेट 7.70 है। टी-20 सीजन 9 जून से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा है कि मैं वास्तव में खुश हूं कि मुझे भारतीय टीम में चुना गया है। मुझे इसके बारे में सनराइज हैदराबाद के खिलाफ मैच से ठीक पहले पता चला। दरअसल, मुझे इसके बारे में टीम बस में पता चला। हां, यह काफी रोमांचक एहसास है। 

जब मैच चल रहा था, तो मुझे उतना महसूस नहीं हुआ, लेकिन जब मैं सुबह उठूंगा तो मुझे एहसास होगा कि यह एक बहुत ही खास पल है। उन्होंने कहा कि जब कोई भी खेल खेलना शुरू करता है, वह देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता है और मैं इसके लिए काफी भाग्यशाली और आभारी महसूस करता हूं। मैं भविष्य में अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी यॉर्कर पर वास्तव में कड़ी मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि आईपीएल या घरेलू क्रिकेट जैसे मैचों में इसके बिना टिक पाना बहुत मुश्किल होता है। गेंदबाज ने कहा कि अपने आप को जाल में फंसने से बचाने के लिए यॉर्कर फेंकना ही एकमात्र रास्ता था। उन्होंने कहा, जब मैं घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलता हूं तो वहां भी अच्छे खिलाड़ी होते हैं और अगर आपको अच्छा प्रदर्शन करना है तो आपको यॉर्कर फेंकनी होगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Punjab Kings , Arshdeep Singh , South Africa Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD