Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

आईपीएल : पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से रौंदा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Punjab Kings, Sunrises Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 May 2022

Last updated on: May 22, 2022, 00:00 IST

लियाम लिविंगस्टोन (22 गेंद पर 49 रन नाबाद) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और हरप्रीत बरार (3/26) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत रविवार को खेले गए वानखेड़े स्टेडियम में यहां पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए हरप्रीत बरार को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की तरफ से जॉनी बेयरस्टो और शिखर धवन ने पारी की शुरूआत की। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने टीम का पहला ओवर फेंका। बेयरस्टो ने इस ओवर में तीन चौके लगाकर 12 रन बटोरे। बेयरस्टो को 20 रन के स्कोर पर पहला जीवनदान मिला। वाशिंगटन सुंदर के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर बेयरस्टो ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद हवा में गई और उमरान मलिक ने वहां आसान कैच छोड़ दिया। हालांकि, बेयरस्टो 15 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें गेंदबाज फजलहक फारुकी ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। उनके बाद शाहरुख खान क्रीज पर आए। सातवें ओवर में पंजाब किंग्स को दूसरा झटका लगा। शाहरुख 10 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उमरान मलिक ने वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। उनके बाद मयंक अग्रवाल क्रीज पर आए और शिखर धवन के साथ पारी को आगे बढ़ाया। 

आठवें ओवर में पंजाब किंग्स को तीसरा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान मयंक अग्रवाल को जगदीश सुचित के हाथों कैच कराया। उनके बाद लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर आए और छक्के के साथ अपना खाता खोला। आठ ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 77 रन था। उमरान मलिक अपने दूसरे ओवर में महंगे साबित हुए। हालांकि शुरुआत की चार गेंदों पर उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए थे लेकिन आखिरी की दो गेंदों पर लिविंगस्टोन ने लगातार दो छक्के जड़ दिए। शिखर धवन भी 32 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फजलहक फारुकी ने अपने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। उनके बाद जितेश शर्मा क्रीज पर आए और लिविंगस्टोन के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19 रन बनाए और वापस पवेलियन लौट गए। उन्हें जगदीश सुचित ने प्रियम गर्ग के हाथों कैच कराया। उनके बाद मंडक क्रीज पर आए। 15वें ओवर में लिविंगस्टोन ने 23 रन झटके। उन्होंने ओवर में दो छक्के और दो चौके जड़े। साथ ही एक गेंद पर 2 रन बनाए। हालांकि, वो अपना अर्धशतक लगाने से 1 रन से चूक गए क्योंकि मंडक ने चौके के साथ मैच को समाप्त किया। इस दौरान दोनों बल्लेबाज नाबाद रहे। पंजाब ने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Punjab Kings , Sunrises Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD