Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 अगस्त को सरकार के मुख्य प्रोग्राम ‘मोहल्ला क्लीनिक ’ की करेंगे शुरूआत

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर पहले पड़ाव में 75 क्लीनिक होंगे कार्यशील

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Flagship Program Mohalla Clinics
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 May 2022

Last updated on: May 20, 2022, 00:00 IST

पंजाब निवासियों को मुफ़्त में बेहतरीन स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह अपनी सरकार के प्रमुख प्रोग्राम ‘मोहल्ला क्लीनिक’ की शुरुआत इस साल 15 अगस्त को करेंगे। पहले पड़ाव में ऐसे 75 क्लीनिक शुरू होंगे, जो इस वर्ष आ रहे स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक मौके को समर्पित होंगे। यहाँ अपने अधिकारिक गृह में सीनियर अधिकारियों की उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली की तर्ज़ पर शहरी और ग्रामीण इलाकों में यह क्लीनिक स्थापित होने से हमारी सरकार के बड़े चुनावी वायदों में से एक मुकम्मल होगा।

विचार-चर्चा में भाग लेते हुये मुख्यमंत्री ने राज्य भर के ग़ैर -कार्यशील सेवा केन्द्रों को मोहल्ला क्लिनिकों में तबदील करने को भी सहमति दी। 

इसलिए सेवा केन्द्रों की इमारतों को एक ही तरह की छवि दी जाये, जिसमें डाक्टर का कमरा, रिसैपशन-कम-वेटिंग एरिया, फार्मेसी जैसी ज़रूरतें पूरी करने के साथ स्टाफ और आने वाले मरीज़ों के लिए अलग शौचालयों की सुविधा दी जायेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सचिव को सेवा केन्द्रों को अंदर से बढ़िया रूप देने के लिए रूप-रेखा बनाने का आदेश दिया जिससे इनको आसानी से मोहल्ला क्लिनिकों में तबदील किया जा सके।मुख्यमंत्री ने सभी की आसान पहुँच के लिए पाँच से छह नजदीकी गाँवों का एक कलस्टर बना कर उनके लिए कहीं बीच पड़ती जगह पर मोहल्ला क्लीनिक स्थापित करने का भी सुझाव दिया। इससे मोहल्ला क्लिनिकों के घेरे में पड़ते ग्रामीण इलाकों के बड़ी संख्या में लोगों को मदद मिलेगी।मीटिंग के दौरान सीनियर आर्कीटैक्ट ने संक्षिप्त पेशकारी के द्वारा मुख्यमंत्री को इन मोहल्ला क्लिनिकों के प्रस्तावित डिज़ाइन और रूप-रेखा के अलग-अलग पहलूओं संबंधी अवगत करवाया।

इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव ने मुख्यमंत्री को ग्रामीण इलाकों में पहले से ही मौजूद 3000 सब-सेंटरों के नैटवर्क संबंधी जानकारी दी जिसको कम्युनिटी हैल्थ अफसरों के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त पैरा-मैडीकल स्टाफ द्वारा कारगर ढंग चलाया जा रहा है। इसलिए उन्होंने इन सब-सैंटरों को भी मोहल्ला क्लिनिकों में तबदील करने का प्रस्ताव पेश किया और इस तरह इसकी पहुँच और सेवाएं प्रदान करने का सामर्थ्य और विशाल किया जा सकता है जिससे गाँवों में बसते अधिक से अधिक लोग राज्य सरकार की स्वास्थ्य देखभाल संबंधी विलक्षण पहलकदमी से लाभ उठा सकें।

विचार-विमर्श को समेटते हुये मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को ठेके के आधार पर उन डाक्टरों /पैरामेडिकल की सेवाएं लेने के लिए तुरंत प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा, जो मोहल्ला क्लिनिकों में इस नेक प्रयास के लिए अपनी सेवाएं देने के इच्छुक हैं। भगवंत मान ने स्वास्थ्य सचिव को क्लिनीकल टैस्टों के लिए एजेंसी की सेवाएं लेने के लिए कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए जिस संबंधी सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि ज़रुरी स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया पहले ही चल रही है और क्लिनीकल टैस्टों के लिए एजेंसी की सेवाएं हासिल करने के लिए टैंडर प्रक्रिया 31 मई तक मुकम्मल कर ली जायेगी। मीटिंग में शामिल होने वाले प्रमुख व्यक्तियों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विजय सिंगला, मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणू प्रसाद, अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्त कमिशनर अनुराग अग्रवाल, सचिव स्वास्थ्य अजोए शर्मा, डायरैक्टर पंजाब हैल्थ सिस्टम कारपोरेशन नीलिमा और एम.डी. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन टी.पी.एस. फुलका शामिल थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Flagship Program Mohalla Clinics

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD