Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

डेंगू की रोकथाम हेतु डॉ. विजय सिंगला द्वारा राज्य में फोगिंग के कार्य में तेज़ी लाने के हुक्म

निजी अस्पताल डेंगू के मरीज़ों सम्बन्धी जानकारी सिविल सर्जनों के साथ ज़रूर साझा करें

Dr. Vijay Singla, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 May 2022

Last updated on: May 20, 2022, 00:00 IST

पंजाब राज्य में डेंगू की रोकथाम हेतु डॉ. विजय सिंगला की तरफ से राज्य में फोगिंग के कार्य में तेज़ी लाने के हुक्म दिए हैं। आज यहां डेंगू की रोकथाम हेतु गठित स्टेट टास्क फोर्स कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये डॉ. सिंगला ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में डेंगू के बहुत केस सामने आ रहे हैं। इसके इलावा पंजाब राज्य में समय से पहले गर्मी पड़ने के कारण लोगों की तरफ से घरों में कूलर आदि बरतने के कारण डेंगू के कुछ मामले सामने आए हैं। जिसको ध्यान में रखते हुये हमें अभी से ही चौकस होने की ज़रूरत है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि सक्रब्बटाईफस और लैपटोसपाईरोसिस के लक्षण भी डेंगू जैसे होते हैं, परंतु इससे शरीर के अन्य अंगों पर ज़्यादा प्रभाव होता है और बीते वर्ष राज्य में इन दोनों रोगों से भी कुछ मौतें हुई थीं। इसलिए हमें इन दोनों रोगों को फैलने से रोकने के लिए भी विशेष ध्यान देने की भी ज़रूरत है।

डॉ. सिंगला ने कहा कि जहाँ शहरों, गाँवों और कस्बों में फोगिंग के कार्य में तेज़ी लाई जाये वहीं साथ ही लोगों को जागरूक करने हेतु विशेष मुहिम चलाई जाये। उन्होंने कहा कि बच्चों के द्वारा हम डेंगू से बचाव सम्बन्धी हर परिवार को जागरूक कर सकते हैं। इसलिए स्कूलों में विशेष तौर पर डेंगू रोकथाम सम्बन्धी जागरूक कैंप लगाए जाएँ। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि डेंगू की रोकथाम सम्बन्धी चलाई जाने वाली मुहिम में एन.जी.ओज. को भी शामिल किया जाये। मीटिग के दौरान प्रमुख सचिव स्थानीय निकाय विभाग श्री विवेक प्रताप सिंह ने माँग की कि डेंगू की रोकथाम के लिए ज़िला स्तर पर तालमेल स्थापित करने हेतु सिविल सर्जन के नेतृत्व अधीन मीटिंग करवानी योग्य होगी। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने हुक्म दिए कि यह मीटिंगें जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग की तरफ से करवाई जाएँ। इसके इलावा उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग और ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग को कहा कि यदि उनको डेंगू की रोकथाम सम्बन्धी चलाई जाने वाली मुहिम में स्वास्थ्य विभाग से किसी तरह की सहायता की ज़रूरत है तो स्वास्थ्य विभाग सहायता उपलब्ध करवाने के लिए तैयार है।

डॉ. सिंगला ने वाटर सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि राज्य में जहाँ जहाँ भी राज्य सरकार की तरफ से पानी साफ़ करने के लिए आर.ओ. सिस्टम लगाए गए थे, यदि वह ख़राब पड़े हैं तो उनको भी तुरंत ठीक करवाया जाये। स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अजोए शर्मा ने डेंगू की रोकथाम के लिए किये गए प्रबंधों संबंधी जानकारी देते हुये स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाते हुये बताया कि विभाग द्वारा डेंगू सम्बन्धी किया जाता टैस्ट सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ़्त में किया जाता है और विभाग की तरफ से टैस्ट के लिए अपेक्षित टेस्टिंग कीट्स सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पतालों में डेंगू सम्बन्धी वार्ड तैयार करने के लिए भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।इस मौके पर डेंगू की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को जागरूक करने हेतु तैयार किया गया पोस्टर स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से जारी किया गया। इस मीटिंग में अन्यों के अलावा टी.पी.एस. फुलका, एम.डी.एन.एच.एम., श्रीमती नीलिमा, एम.डी.पी.एच.एस.सी., डॉ. जी.बी. सिंह, डायरैक्टर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के अलावा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग, राज्य परिवहन विभाग, मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, वाटर सप्लाई और सेनिटेशन विभाग, सीनियर रीजनल डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Vijay Singla , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD