Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अमित शाह के साथ मुलाकात, बासमती पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की मांग

गेहूँ की उपज घटने के कारण किसानों को हुए नुकसान की भरपायी के लिए प्रति क्विंटल 500 रुपए मुआवज़े की माँग रखी

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Amit Shah, MSP On Basmati
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नईं दिल्ली/चण्डीगढ़ , 19 May 2022

Last updated on: May 19, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बासमती की खरीद करने के लिए नोटीफिकेशन जारी करने पर ज़ोर डाला।मुख्यमंत्री ने अमित शाह को बताया कि किसानों को गेहूँ-धान के फ़सली चक्र में से निकालना समय की ज़रूरत है। भगवंत मान ने कहा कि इस कदम से राज्य में बहुमूल्य कुदरती स्रोत -पानी को बचाने में बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में फ़सलीय विभिन्नता को भी बढ़ावा मिलेगा।मुख्यमंत्री ने राज्य में गेहूँ की उपज कम निकलने के एवज़ में किसानों को प्रति क्विंटल 500 रुपए मुआवज़ा देने की भी माँग की है। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस सीजन के दौरान तपिश बढ़ने से पंजाब में गेहूँ के दानों को नुकसान पहुँचा है और इसलिए किसानों को कम उपज के लिए 500 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से मुआवज़ा देकर इस भरपायी की जाये। भगवंत मान ने कहा कि राज्य के मेहनती किसानों ने हमारे देश को अनाज उत्पादन में आत्म-निर्भर बनाने में बड़ा योगदान डाला है और अब केंद्र सरकार को इस संकट की घड़ी में उनको बाहर निकालना चाहिए।

एक अन्य मुद्दा उठाते हुये मुख्यमंत्री ने अमित शाह को भाखड़ा ब्यास प्रशासनिक बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) में से पंजाब का प्रतिनिधित्व ख़त्म करने से सम्बन्धित हुक्म रद्द करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह पक्षपाती कदम है जिसने हर पंजाबी की मानसिकता को ठेस पहुंचायी है। भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार को राज्य के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाले इस प्रतिगामी(प्रगति रोधक)कदम को वापस लेना चाहिए।मुख्यमंत्री ने अमित शाह को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बासमती की खरीद के लिए नोटीफिकेशन जारी करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूँ-धान के चक्र में से निकालना समय की ज़रूरत है, जिसके लिए बासमती को उत्साहित करना ज़रूरी है। भगवंत मान ने कहा कि इससे राज्य में पानी के रूप में कीमती स्रोत को बचाने में मदद मिलेगी।राज्य की अमन-शांति को भंग करने की बार-बार की जा रही कोशिशों पर चिंता ज़ाहिर करते हुये मुख्यमंत्री ने पंजाब में अर्धसैनिक बलों की 10 अतिरिक्त टुकड़ियों की माँग की।

 इसके जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य में अर्धसैनिक बलों की 10 और कंपनियाँ तुरंत अलाट की। भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री का धन्यवाद करते हुये उनको भरोसा दिलाया कि देश की सुरक्षा और अखंडता की सुरक्षा के लिए पंजाब अहम भूमिका निभाएगा।मुख्यमंत्री ने ड्रोन के द्वारा सरहद पार से बढ़ रही नशे और हथियारों की तस्करी पर भी गहरी चिंता ज़ाहिर की और अमित शाह को ऐसी कोशिशों को नाकाम करने के लिए राज्य को तुरंत एंटी ड्रोन तकनीक मुहैया करवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है जिसके लिए राजनीति से ऊपर उठ कर मिलजुल कर काम करना चाहिए।भगवंत मान ने कहा कि देश की सुरक्षा और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए सरहदों पर सुरक्षा और मज़बूत करनी होगी।मुख्यमंत्री ने अमित शाह को भरोसा दिलाया कि पंजाब सांप्रदायिक सदभावना, अमन-शांति और भाईचारक सांझ के मूल्यों को हर हाल में बरकरार रखेगा। उन्होंने कहा कि राज्य को सांप्रदायिक राह पर बाँटने के मंसूबे नाकाम किये जाएंगे और राज्य की अमन-शांति को हर कीमत पर कायम रखा जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब, हमेशा ही मुल्क की खड़गभुजा रहा है और राज्य इस शानदार परंपरा को कायम रखेगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Amit Shah , MSP On Basmati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD