पंजाब के पूर्व जेल मंत्री रंधावा बोले- सिद्धू फिक्र मत करना.. मैं जेलों को बहुत बढ़िया बनाया है

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब के पूर्व जेल मंत्री रंधावा बोले- सिद्धू फिक्र मत करना.. मैं जेलों को बहुत बढ़िया बनाया है

Navjot Singh Sidhu , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Supreme Court , Punjab And Haryana High Court , Navjot Singh Sidhu Convicted , 1988 Road Rage Case, Sukhjinder Singh Randhawa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

19 May 2022

Last updated on: May 19, 2022, 00:00 IST

रोडरेज मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक साल की सजा सुनाई है। यह रोड रेज का मामला 1988 का है। पहले कोर्ट से नवजोत सिंह सिद्धू को इस मामले में राहत मिल गई थी। लेकिन रोड रेज में जिस शख्स की मौत हुई थी, उसके परिवार ने रिव्यू पिटीशन दायर की थी। अब इसपर सुनवाई करते हुए आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को एक साल कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। सिद्धू को सजा मिलने के बाद विरोधियों ने चुट्की लेना शुरू कर दिया है। विरोधी ने सिद्धू पर तरह तरह के तंज कस रहे हैं। कांग्रेस के ही सीनियर नेता भी नवजोत सिद्धू पर तंज कसने से गुरेज नहीं कर रहे। चन्नी सरकार में उप मुख्यमंत्री व जेल मंत्री रहे सुखजिदर सिंह रंधावा की ओर से नवजोत सिद्धू के जेल जाने पर दी गई प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

रंधावा ने चुट्की लेते हुए कहा कि - सिद्धू को फिक्र करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मैंने जेलोंको बहुत बढि़या बना दिया है। रंधावा यहीं नहीं रुके, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिक्रम मजीठिया जेल जा सकते हैं तो सिद्धू क्यों नहीं जा सकता? ये तो आवागमन है। कोर्ट का काम इंसाफ करना है। इस मामले में आखिर पीड़ित परिवार को इंसाफ मिला है। सिद्धू के जेल जाने से कांग्रेस को पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि सिद्धू के खिलाफ जो मामला है, वह तो कई दशक पुराना मामला है। जब वे क्रिकेट थे और भाजपा में थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धू की सजा की खबर मिलने के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह ने भी तंज कसा है। कैप्टन ने दो शब्द लिखकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा- अब ठोको ताली। 

ये है रोडरेज मामला-

सिद्धू के खिलाफ रोडरेज का मामला साल 1988 का है। सिद्धू का पटियाला में पार्किंग को लेकर 65 साल के गुरनाम सिंह नाम के बुजुर्ग व्यक्ति से झगड़ा हो गया। ये सिर्फ बहसबसाई का झगड़ा नहीं था आरोप है कि दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। जिसमें सिद्धू ने गुरनाम सिंह को मुक्का मार दिया। बाद में गुरनाम सिंह की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह सिर में लगा मुक्का ही बताया गया था। इस बाद पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू और उनके दोस्त रुपिंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। इस मामले में पहले सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को 1 हजार का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था। लेकिन बुजुर्ग के परिजन इस फैसले से खुश नहीं थे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी। जिसके बाद आज यानी गुरुवार को इस पर फैसला आया है।

 

Tags: Navjot Singh Sidhu , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Supreme Court , Punjab And Haryana High Court , Navjot Singh Sidhu Convicted , 1988 Road Rage Case , Sukhjinder Singh Randhawa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD