Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जी-20 की बैठक के लिए धर्मशाला में किया व्यवस्थाओं का मूल्यांकन

शिखर सम्मेलन की प्रस्तावित बैठक के लिए धर्मशाला भी शामिल

DC Dharamshala, Himachal Pradesh, Himachal, Dharamshala, Dr. Nipun Jindal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 18 May 2022

Last updated on: May 18, 2022, 00:00 IST

वर्ष 2023 में भारत में प्रस्तावित जी 20 शिखर सम्मेलन की एक बैठक धर्मशाला में भी होनी प्रस्तावित है। इस बाबत बुधवार को जी-20 के लोजेस्टिक सलाहाकार अशोक कुमार की अगुवाई में एक टीम ने धर्मशाला में शिखर सम्मेलन की प्रस्तावित बैठक को लेकर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा तथा मूल्यांकन भी किया। इसके साथ ही जिला प्रशासन के साथ एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि जी-20 के प्रस्तावित बैठकों को लेकर देश के 33 शहरों सहित धर्मशाला को भी चिह्न्ति किया गया है तथा यहां बैठक को लेकर आवश्यक सुविधाएं की जांच के लिए जी-20 की एक टीम ने प्रवास किया गया है तथा बैठक के आयोजन स्थल, ठहरने इत्यादि की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। उपायुक्त ने विदेश मंत्रालय की टीम को आश्वस्त किया कि धर्मशाला में सम्मेलन की बैठक के लिए जरूरी बिंदुओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बैठक की मेजबानी करना जिला के लिए ही नहीं अपितु पूरे राज्य के लिए गौरव की बात होगी। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि अगले साल इस सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है। इस शिखर सम्मेलन में 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अन्य गण्यमान्य प्रतिनिधि आएंगे। सम्मेलन से जुड़ी एक बैठक  में भी होनी प्रस्तावित है। इस अवसर पर एडीसी गंधर्वा राठौढ़, एडीएम रोहित राठौर, एसडीएम शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।     

जी 20 में ये देश हैं शामिल

जी20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

जी20 की यह है ताकत

जी20 विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों और यूरोपीय संघ को साथ लाता है। इसके सदस्य देशों को विश्व की कुल जीडीपी में 80 फीसदी योगदान है, जबकि विश्व व्यापार में इनका 75 फीसदी और विश्व की कुल आबादी में 60 फीसदी हिस्सेदारी है।

 

Tags: DC Dharamshala , Himachal Pradesh , Himachal , Dharamshala , Dr. Nipun Jindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD