Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

प्राकृतिकोतों की संभाल समय की मुख्य जरुरत : डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस

जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण व जागरुकता कैंप लगाया

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 May 2022

Last updated on: May 18, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि प्राकृतिक स्त्रोतों की संभाल समय की मुख्य जरुरत है, इस लिए किसानों को फसली चक्र में से निकलकर वैकिल्पक फसलों का राह अपनाना चाहिए। वे आज कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल में जिला स्तरीय धान की सीधी बिजाई संबंधी किसान प्रशिक्षण व जागरुकता कैंप के दौरान किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वातावरण की शुद्धता व  जमीन की उपजाऊ शक्ति बरकरार रखने के लिए किसान अधिक से अधिक धान की सीधी बिजाई करें। उन्होंने कहा कि इससे जहां पानी की बचत होती है, वहीं खेती खर्चे भी कम होते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से धान की सीधी बिजाई के लिए किसानों को उत्साहित करने के लिए 1500 रुपए प्रति एकड़ भी दिए जाएंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि कृषि को लाभप्रद धंधा बनाने के लिए माहिरों की सिफारिश अनुसार वैकिल्पक फसले बीजी जाएं। उन्होंने धान की काश्त कर रहे किसानों को धान की सीधी बिजाई की विधि ही अपनाने के लिए कहा, ताकि वातावरण को शुद्ध रखा जा सके। उन्होंने कहा कि गेहूं के नाड़, अवशेषों को आग लगाने से जहां वातावरण दूषित होता है, वहीं जमीन के मित्र कीड़े भी मर जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसान वातावरण के रक्षक बनकर गेहूं के नाड़, अवशेषों को बिना आग लगाए इसका खेत में ही प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि इन अवशेषों का खेत में ही प्रबंधन करने से धान की सीधी बिजाई के लिए डी.एस.आर. ड्रिल आदि मशीने किराए पर भी प्राप्त की जा सकती हैं व इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र व अपने नजदीकी कृषि कार्यालय के साथ संपर्क किया जा सकता है।

डिप्टी डायरेक्टर(प्रशिक्षण) कृषि विज्ञान केंद्र डा. मनिंदर सिंह बौंस ने किसानों को धान की सीधी बिजाई के अलावा मक्की, पेठा, कद्दू, खीरा, तिल, मूंगफली व सोयाबिन की काश्त के बारे में जानकारी सांझी की। उन्होंने पानी की संभाल संबंधी तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि के.वी.के की ओर से किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए लक्की सीड ड्रिल बुकिंग पर मुहैया करवाया जा रहा है। मुख्य कृषि अधिकारी डा. सतनाम सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले में धान की सीधी बिजाई का रुझान बढ़ा है व इस विधि से सिंचाई वाले पानी, लेबर व ऊर्जा की बचत होती है।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना की ओर से किसानों को ोतों संभाल तकनीको संबंधी जागरुक करने के लिए लगाए गए इस जिला स्तरीय कैंप में कृषि माहिर डा. गुरप्रताप सिंह, इंजीनियर अजायब सिंह, डा. प्रभजोत कौर, डा. सुखविंदर सिंह औलख, डा. कवंरपाल सिंह ढिल्लो ने भी किसानों के साथ अहम जानकारी सांझी की। कैंप के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कृषि विज्ञान केंद्र व  इसकी अलग-अलग प्रदर्शनी ईकाईयों का दौरा भी किया। कैंप में ड्रिल के माध्यम से धान की सीधी बिजाई की प्रदर्शनी भी की गई व कृषि की नवीनतम तकनीकों संबंधी प्रदर्शनी व बीज की बिक्री भी आयोजित की गई। इस मौके पर कृषि विकास अधिकारी डा. किरनजीत सिंह, डा. हरप्रीत सिंह के अलावा भारी गिनती में किसान उपस्थित थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD