Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

चितकारा यूनिवर्सिटी को मिली “इंस्टीट्यूशन ऑफ हैप्पीनेस” के रूप में मान्यता

Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Textile Minister, Chitkara University, Banur, Rajpura
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 May 2022

Last updated on: May 18, 2022, 00:00 IST

चितकारा यूनिवर्सिटी को “इंस्टीट्यूट ऑफ़ हैप्पीनेस” के खिताब से नवाजा गया है। ग्लोबल रैकिंग्स व रेटिंग्स एजेंसी क्यू एस क्याक्यारिली साइमंड्स  (Quacquarelli Symonds)  की भारतीय सहयोगी  क्यूएस आई गैज (QS IGAUGE ) के द्वारा हाल ही में  नई दिल्ली में आयोजित "एकेडमिक एक्सीलेंस कॉन्क्लेव" में भारत के सबसे खुशहाल शैक्षणिक संस्थानों की घोषणा की गई । इसी के तहत चितकारा यूनिवर्सिटी को “इंस्टीट्यूशंस ऑफ हैप्पीनेस (IOH)” के रूप में सम्मान दिया गया। 'इंस्टीट्यूट ऑफ हैप्पीनेस' का दर्जा एक कठोर स्वतंत्र ऑडिट के बाद प्रदान के बाद प्रदान किया जाता है, जिसमें सम्पूर्ण भारतवर्ष से विभिन्न शिक्षा संस्थान शामिल होते हैं और यह प्रक्रिया  पिछले वर्ष दिसंबर माह में भारत के वाणिज्य संघों की प्रतिनिधि संस्था: एसोचैम (भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल -ASSOCHAM) के सहयोग से शुरू की गई थी ।

चितकारा यूनिवर्सिटी की  तरफ  से इस अवार्ड को  चितकारा बिजनेस स्कूल के डीन डॉ. संधीर शर्मा और एक्रीडिटेशन  एंड क्वालिटी  एश्योरेंस सेल  के निदेशक  डॉ. कृष्णा के मिश्रा, ने केंद्रीय  महिला एवं बाल कल्याण मंत्री श्रीमती स्मृति जे ईरानी से इसे प्राप्त किया  ।चितकारा यूनिवर्सिटी को शैक्षणिक वातावरण, विशेष रूप से संकाय और छात्रों, के हर पहलू में खुशी को बढ़ावा देने के लिए असाधारण उपाय करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।इस अवसर पर, चितकारा यूनिवर्सिटी की  प्रो चांसलर डॉ. मधु चितकारा ने कहा कि, “यह पुरस्कार चितकारा यूनिवर्सिटी में अपनाई जाने वाली प्रेक्टिसेस  का प्रमाण है और यह स्टाफ और छात्रों  के सम्मिलित प्रयासों का परिणाम है । हम शिक्षा प्रदान करने में गुणवत्ता और उत्कृष्टता को  सुनिश्चित करने  का  प्रयास करते हैं, क्योंकि यह  हमारे छात्रों की क्षमता और योग्यता  को  बढ़ाता है और यह  सबकी भागीदारी के बिना संभव नहीं है।"

कार्यक्रम के दौरान, डॉ के के मिश्रा ने "चितकारा यूनिवर्सिटी -ए जर्नी टूवर्डस एक्सीलेंस विषय  पर  केस स्टडी को प्रस्तुत किया।   इस प्रस्तुति में उन्होंने  यूनिवर्सिटी की स्थापना से लेकर   इसकी विरासत, प्रशंसापत्रों  और भविष्य के लक्ष्यों के  बारे में  विस्तार से जानकारी  दी। क्यूएस आईगैज (QS IGAUGE ) को 2018 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, स्वर्गीय श्री प्रणब मुखर्जी ने लॉन्च किया था, इसकी  स्थापना   कॉलेजों, यूनिवर्सिटीज और स्कूलों  की रेटिंग के लिए   एक अंतरराष्ट्रीय, स्वतंत्र, निजी क्षेत्र की पहल के रूप में  की गई थी । इस    प्रणाली को  अत्यधिक मान्यता प्राप्त क्यू  एस स्टार्स  यूनिवर्सिटी  रेटिंग  सिस्टम की  तरह  से डिजाइन किया गया।  और इसे  बाद में क्यूएस ब्रांड्स की  सख्त गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए   गतिशील भारतीय हायर एजुकेशन सेक्टर की  वास्तविकता को ध्यान में  रखते  हुए अनुकूलित किया गया।

 

Tags: Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Textile Minister , Chitkara University , Banur , Rajpura

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD