Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

डॉ. विजय सिंगला द्वारा पंजाब राज्य के निवासियों को किफ़ायती स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए नीति बनाने के हुक्म

Dr. Vijay Singla, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 May 2022

Last updated on: May 17, 2022, 00:00 IST

पंजाब राज्य के निवासियों को किफ़ायती स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डॉ. विजय सिंगला की तरफ से विभाग को नीति बनाने के हुक्म दिए गए हैं। आज इस सम्बन्धी पंजाब भवन, चंडीगढ़ में हुई उच्च स्तरीय मीटिंग को संबोधन करते हुये डॉ. विजय सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को मानक और किफ़ायती स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की तरफ से पंजाब राज्य के लोगों को दी गई गारंटियों में बेहतर स्वास्थ्य सहूलतें मुहैया करवाना शामिल है।

मीटिंग के दौरान अस्पतालों में दी जाती मुख्य सेवाओं के रेट तय करने पर भी विचार किया गया जिससे लोगों को एक समान रेट पर बढ़िया स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इसके साथ ही बाकी सेवाओं के भी रेट तय करने संबंधी विचार-चर्चा की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किफ़ायती स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए नीति बनाते समय ‘वन पंजाब वन प्राइस इन हैल्थ केयर’ को ध्यान में रखा जाये। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाये कि सेवाओं के रेट तय करते समय शहर और अस्पताल के सामर्थ्य को भी ध्यान में रखते हुए रेट तय किये जाएँ। डॉ. सिंगला ने इस मौके एलोपैथी के अलावा आयुर्वैदिक और होम्यूपैथी को भी बढ़ावा देने के लिए यत्न करने के हुक्म दिए। 

इसके साथ ही उन्होंने दवाओं के रेटों और विकल्प सम्बन्धी एक ऐप तैयार करने सम्बन्धी भी हुक्म दिए जिससे लोगों को दवा के रेट और उसके विकल्प सम्बन्धी एक सही जानकारी मिल सके। इस मीटिंग में मैंबर राज्य सभा श्री संजीव अरोड़ा, प्रमुख सचिव मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान श्री हुस्न लाल, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री अजोए शर्मा, श्रीमती नीलिमा एम.डी. पंजाब हैल्थ सिस्टम कोरर्पोशन, श्री तेज प्रताप सिंह फुलका एम.डी. एन.एच.एम., डॉ. अवनीश कुमार डायरैक्टर मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान विभाग, डॉ. जी.वी. सिंह डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Vijay Singla , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD