ज्ञानवापी मस्जिद में मिला 12.8 फीट का शिवलिंग...कोर्ट का आदेश- शिवलिंग वाली जगह को तुरंत सील करो

Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

ज्ञानवापी मस्जिद में मिला 12.8 फीट का शिवलिंग...कोर्ट का आदेश- शिवलिंग वाली जगह को तुरंत सील करो

Gyanvapi Masjid, Gyanvapi Masjid Survey, Gyanvapi Survey, Hindu , Muslim
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उत्तर प्रदेश , 16 May 2022

Last updated on: May 16, 2022, 00:00 IST

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के बाद मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने दावा किया है कि कुएं के अंदर सर्वे के दौरान शिवलिंग मिला है। वो शिवलिंग की प्रोटेक्शन लेने सिविल कोर्ट गए थे। इस सारी प्रक्रिया के बाद कोर्ट ने आदेश जारी कर लिया है कि मस्जिद में जहां भी शिवलिंग मिला है उस जगह हो तुरंत सील कर दिया जाए। कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं जाना चाहिए। वाराणसी कोर्ट ने जिलाधिकारी को आदेश देते हुए कहा कि जिस स्थान पर शिवलिंग प्राप्त हुआ है, उस स्थान को तत्काल प्रभाव से सील कर दें और किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया जाए। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सीआरपीएफ को दी गई है।

 आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे तो खत्म हो गया, लेकिन दावों पर तूफान खड़ा हो गया। तीसरे और आखिरी दिन सर्वे का काम पूरा करते ही जैसे ही टीम बाहर आई तो हिंदू पक्ष शिवलिंग मिलने का दावा करने लगे। हिंदू पक्ष के मुताबिक, जैसे ही वजूखाने का पानी निकाला गया, सभी झूम उठे, क्योंकि वहां 12.8 फीट व्यास का शिवलिंग था।आपको बताते चलें कि इससे पहले सर्वे की टीम जब ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर जा रही थी, तब टीम के सदस्य आर पी सिंह को रोक लिया गया था। उन्हें आज तीसरे दिन के सर्वे में शामिल नहीं होने दिया गया। आर पी सिंह को अंदर ना जाने देने की वजह ये है कि उन्होंने सूचनाएं लीक की थी।

सिंह पर सर्वे की बातों को बाहर बताने के आरोप लगे हैं।वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कोर्ट ने 12 मई को बड़ा फैसला सुनाया था। कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के लिए नियुक्त किए गए एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटाए जाने से इनकार कर दिया था। हालांकि, अदालत ने कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा के अलावा विशाल कुमार सिंह को भी कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दिया था। इसके अलावा अजय सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर बनाया गया था। कोर्ट ने 17 मई तक सर्वे की कार्रवाई पूरी करके रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा था।पिछले कल यानी रविवार को भी ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ था। दूसरे दिन सर्वे का काम 12 बजे पूरा होना था, लेकिन सर्वे निर्धारित समय से अधिक वक्त तक चला। आपको बताते चलें कि दूसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद के गुंबदों और दीवारों का सर्वे हुआ था। नमाज वाली जगह पर हालनुमा बड़े कमरे की छत से लेकर फर्श की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी हुई। यहां भी चौकाने वाली कई चीजें थीं। 

 

Tags: Gyanvapi Masjid , Gyanvapi Masjid Survey , Gyanvapi Survey , Hindu , Muslim

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD