Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रन से हराया, ट्रेंट बोल्ट बने 'मैन ऑफ द मैच'

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Rajasthan Royals, Trent Boult, Lucknow Super Giants
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 May 2022

Last updated on: May 15, 2022, 00:00 IST

ट्रेंट बोल्ट (2/18) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ब्रेबोर्न स्टेडियम में यहां रविवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 63वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 24 रन से हरा दिया। राजस्थान ने 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 178 रन बनाए थे। मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बोल्ट को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही। टीम की ओर से डी कॉक और कप्तान केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। हालांकि, डी कॉक एक बार फिर अपने बल्ले से रन बनाने में विफल रहे। गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें अपनी गेंद पर शिकार बनाते हुए जेम्स के हाथों कैच कराया। इस दौरान डी कॉक 8 गेंदों पर 7 रन ही बना सके। उनके बाद आयुष बदौनी क्रीज पर आए। लेकिन बदौनी भी बोल्ट की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए और शून्य पर पवेलियन वापस लौट गए। उनके बाद दीपक हुड्डा क्रीज पर आए। वहीं, राहुल भी अपने बल्ले से ज्यादा दमखम नहीं दिखा पाए और कृष्णा प्रसिद्ध के ओवर में जायसवाल को कैच थमा बैठे। 

राहुल 19 गेंदों पर 10 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। राहुल के आउट होने के बाद क्रुणाल पांड्या क्रीज पर आए। टीम ने पॉवरप्ले के दौरान 3 विकेट खोकर 34 रन बनाए। छह ओवर के बाद पांड्या और हुड्डा के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिला, जिसमें दोनों बल्लेबाजों ने 46 गेंदों पर 65 रन की साझेदारी निभाई। गेंदबाज आर अश्विन ने दोनों बल्लेबाजों के बीच साझेदारी को तोड़ने का काम किया। बटलर ने इस दौरान शानदार कैच पकड़ा, जिसमें पांड्या ने गेंद को हिट करते हुए छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन बटलर ने बाउंड्री पर जाकर कैच लपका और गेंद को वहां मौजूद रियान पराग को फेंकी, जिसे पराग ने लपक लिया और पांड्या को वापस पवेलियन भेज दिया। पांड्या ने 23 गेंदों पर एक छक्का और एक चौके की मदद से 25 रन बनाए। पांड्या के आउट होने के बाद मार्कस स्टोनिस क्रीज पर आए। टीम को जीत के लिए 30 गेंदों पर 72 रन की जरूरत थी और इस संघर्ष भरी पारी में हुड्डा ने 33 गेंदों पर दो छक्के और चार चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 16वां ओवर चहल ने फेंका, जिसमें दूसरी गेंद पर हुड्डा ने चौका जड़ा और स्कोर को आगे बढ़ाया, लेकिन चहल ने ओवर की छठी गेंद पर पहली सफलता हासिल की। चहल ने हुड्डा को स्टंप आउट किया और हुड्डा की 39 गेंदों पर 59 रन की पारी समाप्त हुई। हुड्डा के आउट होने के बाद होल्डर क्रीज पर आए। गेंदबाज मैक्कॉय ने भी पहली सफलता हासिल की। 

उन्होंने होल्डर को संजू सैमसन के हाथों कैच करा वापस पवेलियन भेज दिया। उनके बाद चमीरा क्रीज पर आए और टीम को 18 गेदों पर 59 रन की जरूरत थी। हुड्डा और पांड्या के आउट होने के बाद मैच का पूरा रुख राजस्थान की ओर झुक गया। वहीं, मैक्कॉय ने ओवर की आखिरी गेंद पर एक और सफलता हासिल की। उन्होंने चमिरा को शून्य पर आउट करते हुए वापस पवेलियन भेज दिया। उनके बाद मोहसीन खान क्रीज पर आए और राजस्थान की ओर से 18वां ओवर चहल ने फेंका। इस ओवर में बल्लेबाजों ने 10 रन बटोरे, जिसमें स्टोनिस ने आखिरी गेंद पर एक छक्का जड़कर ओवर को समाप्त किया। टीम को अब 12 गेंदों पर 49 रन की जरूरत थी। 19वां ओवर टीम की ओर से मैक्कॉय ने फेंका। इस ओवर में बल्लेबाजों ने 15 रन बटोरे। वहीं, 20वां ओवर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में था और टीम को अब 6 गेंदों पर 34 रन की जरूरत थी। कृष्णा की पहली गेंद पर स्टोनिस ने छक्का जड़ा, लेकिन दूसरी गेंद पर पराग को कैच थमा बैठे। स्टोनिस भी टीम के लिए जिताऊ पारी नहीं खेल पाए और 17 गेंद पर दो छक्के और एक चौके की मदद से 27 रन बनाए। उनके बाद आवेश खान क्रीज पर आए। लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को 24 रन से जीत दिलाई और लखनऊ की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 154 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम आईपीएल अंक तालिका में 16 अंक प्राप्त करते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, लखनऊ की टीम इस हार के साथ एक पायदान निचे खिसकते हुए तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Rajasthan Royals , Trent Boult , Lucknow Super Giants

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD