Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केरल में भारी बारिश, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Weather, Indian Meterological Department, IMD, Thiruvananthapuram,Heavy Rain, Kerala,Orange alert
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 15 May 2022

Last updated on: May 15, 2022, 00:00 IST

राज्य में रविवार को भी भारी बारिश जारी है। सरकार ने छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। ऑरेंज अलर्ट कोल्लम, कोट्टायम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों के लिए है। बारिश के बाद राज्य के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य के राजस्व विभाग ने तिरुवनंतपुरम में 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष खोला है। राज्य में आने वाले दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी के बाद मछुआरों को समुद्र में न जाने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि आईएमडी ने केरल में 17 मई तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।कई जिलों और राज्य में राहत शिविर पहले ही खोले जा चुके हैं।

मुख्य सचिव वी.पी. जॉय ने सभी जिला कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। आने वाले दिनों में राज्य में और बारिश की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक सावधानी बरतने के लिए जिला कलेक्टरों और जिला पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट पर रखा गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी सभी जिला आपदा प्रबंधन इकाइयों को अलर्ट पर रहने और किसी भी घटना की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सामग्री के साथ खुद को तैयार करने के लिए कहा है।

आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को भी तैयार रहने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रामक रोगों समेत बारिश से होने वाली बीमारियों के फैलने की आशंका पर भी एडवाइजरी जारी की है। तीन मछुआरे मोहम्मद हनीफा, मीरा साहब और अनवर तिरुवनंतपुरम से लापता हो गए थे। उन्हें तमिलनाडु के थेंगापट्टिनम में देखा गया। शुक्रवार को समुद्र में गए तीन मछुआरों के रिश्तेदारों ने मीडियाकर्मियों से कहा कि वे सुरक्षित हैं और थेंगापट्टिनम में हैं।

 

Tags: Weather , Indian Meterological Department , IMD , Thiruvananthapuram , Heavy Rain , Kerala , Orange alert

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD