Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पिछली सरकारों ने अपने निजी फायदों के लिए पंजाब के थर्मल प्लांटों की हालत की बद से बदतर : मलविंदर सिंह कंग

मान सरकार बंद पड़े सभी थर्मल प्लांटों को फिर से कर रही है शुरू, जिससे जल्द होगी बिजली समस्या खत्म: मलविंदर सिंह कंग

Malwinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Neel Garg, Shashi Veer Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 May 2022

Last updated on: May 14, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने राज्य में बिजली समस्या के लिए पिछली कांग्रेस और अकाली-भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि रिवायती पार्टियों ने अपने निजी फायदों के लिए पंजाब के बिजली पैदा करने वाले साधनों का इस्तेमाल किया और थर्मल  पावर प्लांट की हालत बद से बदतर कर दी। यही कारण है कि आज पंजाब में बिजली की समस्या उत्पन्न हुई है। इस मौके पर उनके साथ पार्टी प्रवक्ता नील गर्ग और शशि वीर शर्मा भी मौजूद थे।शनिवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कंग ने कहा कि पिछले 108 सालों में इस साल गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिस कारण इस साल अप्रैल और मई महीने में 40 से 45 प्रतिशत बिजली की मांग बढ़ी गई है, जोकि औसतन 10900 मेगावाट है। जबकि पिछले साल इन दोनों महीनों में बिजली की खप्त 6500 मेगावाट की थी। कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और ऊर्जा मंत्री पंजाब में बिजली की मांग पूरी करने लिए दिन रात काम कर रहे हैं और लगातार योजनाएं बना रहे हैं। पंजाब में आने वाले समय में बिजली की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि धान की बिजाई के सीजन में बिजली की खप्त हर साल बढ़ जाती है, लेकिन मैं (मलविंदर कंग) आवश्स्त करना चाहता हूं कि किसानों को धान की फसल के लिए बिजली की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री इस पूरे मामले को लेकर बेहद गंभीर है और वह खुद नजर बनाए हुए हैं।

कंग ने कहा कि आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने बठिंडा के 4 और रोपड़ के 2 थर्मल प्लांट बंद करवा कर पंजाब में बिजली पैदा करने के स्रोत खत्म कर दिए। जबकि इन प्लांटों से 800 मेगावाट बिजली उत्पन्न होती थी। जिसका खामियाजा अब पंजाब की जनता को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुद्रा थर्मल प्लांट जिससे पंजाब समेत पांच राज्यों को बिजली मिलती थी वह भी वर्ष 2018 से बंद पड़ा है। इस थर्मल प्लांट से पंजाब को 475 मेगावाट बिजली मिलती थी जिसे पिछली सरकार ने बंद कर दिया था। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के पछवाड़ा में कोयले की खदान जोकि पंजाब को 2001 में अलॉट हुई थी 2015 से किसी भी सरकार ने चलाने की कोशिश नहीं की। कंग ने कहा कि इस खदान से सालाना 70 लाख मीट्रिक टन कोयला मिलता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खदान को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है। जून के आखिरी हफ्ते तक इस खदान में काम शुरू हो जाएगा। खदान के शुरू होने के उपरांत पंजाब को सस्ता कोयला  मिलेगा और सरकार को 500 से 600 करोड़ रुपए की बचत भी होगी।उन्होंने कहा कि मान सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। सरकार की सोलर एनर्जी कारपोरेशन आफ इंडिया के साथ बात चल रही है। पंजाब को आगामी समय में क्लीन और ग्रीन ऊर्जा मिलने के साथ-साथ भविष्य में पंजाब की जनता को बिजली की समस्या का सामना नहीं करना पडेगा। 

 

Tags: Malwinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Neel Garg , Shashi Veer Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD