Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विराट कोहली आगामी मैचों में अपनी बल्लेबाजी को और बेहतर बना सकते हैं : फाफ डु प्लेसिस

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Royal Challengers Banglore, Virat Kohli, Faf Du Plessis
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 May 2022

Last updated on: May 14, 2022, 00:00 IST

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने महसूस किया कि विराट कोहली अभी अपने फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन आने वाले मैचों में वे और बेहतर कर सकते हैं। कोहली ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में पंजाब किंग्स द्वारा आरसीबी की 54 रनों की हार में सिर्फ 20 रनों का योगदान दिया, जिसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने क्रीज पर 14 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाया। जबकि समय की आवश्यकता एक लंबी और जिम्मेदार पारी खेलने की थी, यह देखते हुए कि आरसीबी 209 के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। कोहली और कप्तान डु प्लेसिस ने जल्दी विकेट गंवा दिया, जिससे बल्लेबाजों पर बहुत अधिक दबाव पड़ा और वे ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए। यह आरसीबी के लिए एक बड़ा झटका था, जो अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में शामिल है। टीम वर्तमान में अंक तालिका में 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। डु प्लेसिस ने कहा, "पंजाब किंग्स ने अच्छा स्कोर बनाया। जाहिर तौर पर जॉनी बेयरस्टो ने जिस तरह से पारी की शुरुआत की, इससे हमारे गेंदबाजों को दबाव में डाला। 

मैंने सोचा हम टीम को 200 तक नहीं पहुंचने देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।"उन्होंने आगे कहा कि, जब आप इस तरह के लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो आपको क्रीज पर बने रहने की जरूरत होती है। इस सीजन में विराट के अभियान के बारे में बोलते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने कहा, "जब आप तेजी में खेलते हैं तो आपको अपने विकेट पर भी ध्यान देना होता है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाता है क्योंकि लक्ष्य बड़ा है। बल्लेबाजों पर दबाव रहता है, जिससे वे तेजी से आक्रामकता दिखाते हैं और अपना विकेट खो देते हैं।"डु प्लेसिस ने कहा कि, "विराट ने अच्छे शॉट खेले और जाहिर तौर पर आप चाहेंगे कि वह किक करें। लेकिन मुझे लगता है कि वे आगे के मैचों में और बेहतर कर सकते हैं।"आरसीबी के कप्तान ने स्वीकार किया है कि पंजाब के खिलाफ उनकी टीम के लिए यह शानदार प्रदर्शन नहीं था। टीम ने जल्दी से अपने विकेट गंवा दिए। हालांकि, पाटीदार और मैक्सवेल ने पारी को संभाला, लेकिन वह भी ज्यादा देर कर टिक नहीं पाए, जिस वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Royal Challengers Banglore , Virat Kohli , Faf Du Plessis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD