Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ब्रेंडन मैकुलम के सामने इंग्लैड टेस्ट टीम को जीत की पटरी पर लाने की चुनौती

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, England Cricket, Test Team Coach, Brendon McCullum
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 May 2022

Last updated on: May 14, 2022, 00:00 IST

ब्रेंडन मैकुलम को इंग्लैंड की टेस्ट टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किए जाने के साथ उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती टीम की किस्मत को बदलना है, जिसने अपने पिछले 17 टेस्ट मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल की है। इंग्लैंड 2 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के रणनीतिक सलाहकार एंड्रयू स्ट्रॉस ने मैकुलम और नए कप्तान स्टोक्स के बीच तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया। ईसीबी के रणनीतिक सलाहकार एंड्रयू स्ट्रॉस ने आईसीसी के हवाले से कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैकुलम और बेन स्टोक्स के बीच तालमेल कैसे बैठेगा। टीम के लिए उनके बीच के संबंध जरूरी रहेंगे।

"इसके साथ यह तथ्य जोड़ा जाएगा कि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम भी अपने ब्लूप्रिंट को लागू करना चाहेंगे, जो टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। मैकुलम ने अपने कप्तानी कार्यकाल के दौरान कहा था कि, "जब हमारे पास अच्छी मानसिकता और सबके प्रति सकारात्मक रवैया है तो हम सामने वाले के प्रति आक्रामकता दिखा सकते हैं। हम एक टीम के रूप में क्रीज पर उतरते हैं, तो हमे विपक्षी टीम को हराने के बारे में सोचना होगा।"चयन के अलावा मैकुलम को यह भी तय करना होगा कि बल्लेबाजी क्रम में कौन किस नंबर पर उतरता है। स्टोक्स छह और जो रूट चार नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन इंग्लैंड के शेष शीर्ष सात खिलाड़ियों का बल्लेबाजी क्रम अभी स्पष्ट नहीं है। इंग्लैंड को सीरीज के लिए शीर्ष तीन को चुनना महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि जॉनी बेयरस्टो बेन फॉक्स के स्थान पर विकेटकीपर का दायित्व संभालेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , England Cricket , Test Team Coach , Brendon McCullum

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD