Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विधायक विशाल नैहरिया ने किया राइट ईट मेले का शुभारंभ

Vishal Nehria, BJP, Bharatiya Janata Party, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, BJP Himachal Pradesh, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 13 May 2022

Last updated on: May 13, 2022, 00:00 IST

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में पुलिस मैदान, धर्मशाला में ईट राईट मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ विधायक विशाल नैहरिया ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को खान-पान के प्रति जागरूक करना है ताकि लोगों को बीमारियों से निजात मिले तथा वह स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें और स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए आहार की पौष्टिकता पर ध्यान दें।इस मेले का खास आकर्षण यहां लगने वाले हेल्दी फूड के स्टाल रहे। इसके अलावा हिमालय जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के हैल्थ फूड प्रोडक्टस का स्टाल, कांगड़ा चाय उद्योग के विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद का स्टाल, घीए के लडडू के अलावा कई दूसरे फूड प्रोडेक्टस के स्टाल भी लगाए गए। इसके अतिरिक्त आटा मोमो का स्टाल भी आर्कषण का केंद्र रहा।

इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा 43 प्रतिशत श्रवण दिव्यांग सुखदेव पुत्र बलवंत राम गांव टिका बणी डाकघर योल कैम्प तहसील धर्मशाला को कानों में सुनने के लिए एक श्रवण यंत्र, 100 प्रतिशत अस्थि दिव्यांग संजीव कुमार पुत्र जगदीश चन्द गांव सोकनी दा कोट डाकघर खनियारा तहसील धर्मशाला को एक व्हील चेयर, 100 प्रतिशत अस्थि दोष दिव्यांग देव राज पुत्र तुलसी राम गांव व डाकघर मनसिब्बल तहसील पालमपुर को एक व्हील चेयर तथा 100 प्रतिशत नेत्र दिव्यांग साहिल कुमार पुत्र सुरेश कुमार गांव भलेड डाकघर भाली तहसील शाहपुर को एक स्मार्ट केन निःशुल्क प्रदान की गई।अतिरिक्त उपायुक्त गंर्धवा राठौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरूदर्शन गुप्ता, एमएस राजेश गुलेरी, ओएसडी निदेशालय स्वास्थ्य सेफ्टी एंड रेगूलेशन महेश जसवाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी विक्रम कटोच सहित आशा वर्करज़, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Vishal Nehria , BJP , Bharatiya Janata Party , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD