Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब में पहली बार ‘‘जनता का बजट जनता के लिए’’ पेश करेंगे : हरपाल सिंह चीमा

कहा, ‘जनता बजट’ पर 20,000 से अधिक सुझाव प्राप्त हुए, उद्योगपतियों की तरफ से 500 से अधिक मैमोरंडम दिए गए

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Janta Budget
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 May 2022

Last updated on: May 12, 2022, 00:00 IST

पंजाब के वित्त और योजना मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार पंजाब विधान सभा में पेश किया जाने वाला पंजाब का बजट लोगों के सुझावों और मश्वरों के आधार पर तैयार किया जायेगा जो सभी पंजाबियों की भावनाओं और विचारों का सही प्रगटावा होगा।यहाँ पंजाब भवन में पत्रकारों को संबोधन करते हुये स. चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर बजट तैयार करने के लिए जनता की सलाह लेने का फ़ैसला किया गया था, जिसको जनता का काफी समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि लोगों ने बहुत खुल कर सुझाव दिए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब का बजट पेश करते समय प्रत्येक लोगों, उद्योगपतियों, व्यापारिक संगठनों, नौजवानों, महिलाओं और बाकी हर क्षेत्र के नुमायंदों की तरफ से पेश किये सुझाव और मश्वरों पर गौर किया जायेगा।वित्त मंत्री ने कहा कि पोर्टल और ई-मेलें पर मिले 20,000 से अधिक सुझावों में से दो तिहाई सुझाव नौजवानों से मिले हैं, जिन्होंने अत्याधुनिक अकादमिक सहूलतों के साथ बेहतर शिक्षा, रोज़गार के और ज्यादा मौके, ई -गवर्नेंस पहलकदमियों की माँग उठाई है। जनता बजट की प्रक्रिया में से सामने आए मुख्य मुद्दों में रोज़गार के नये मौके पैदा करना, शिक्षा और सेहत के बुनियादी ढांचे पर अधिक ख़र्च करना, राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए बिजली और उद्योग के बुनियादी ढांचे में सुधार करना शामिल है।

वित्त मंत्री ने कहा कि उद्योगपतियों से 500 से अधिक लिखित मैमोरंडम भी प्राप्त हुए हैं, जिन्होंने व्यापार समर्थकीय माहौल, अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा, इंस्पेक्टर राज के ख़ात्मे, नियमों के सरलीकरण के साथ कारोबार करने में आसानी और ग़ैर कानूनी अभ्यासों को रोकने के लिए बेहतर लागूकरण की माँग की है। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि हर पाँच में से एक सुझाव महिलाओं की तरफ से प्राप्त हुआ है। उन्होंने लड़कियों के लिए समान मौके और बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सहूलतों की माँग की है।सुझावों संबंधी स्पष्ट रूप में बताते हुये वित्त मंत्री ने बताया कि कुल 20,384 सुझावों में से जनता पोर्टल पर 14,859 सुझाव आए हैं जबकि ई-मेलों पर 5025 और 500 पत्र और मैमोरंडम दस्ती प्राप्त हुए हैं।जनसंख्या के आंकड़ों का खुलासा करते हुये उन्होंने कहा कि 72.70 फ़ीसद सुझाव पुरूष वर्ग से प्राप्त हुए हैं जिनमें सबसे अधिक 31 से 40 उम्र वर्ग से (45.42 फ़ीसद) प्राप्त हुए हैं। इसी तरह महिलाओं की तरफ से 19.89 फ़ीसद सुझाव दिए गए हैं जिनमें से सबसे अधिक 31 से 40 उम्र समूह की तरफ से 48.75 फ़ीसद सुझाव प्राप्त हुए हैं।

स. चीमा ने कहा कि जनता बजट पोर्टल पर प्राप्त हुए सुझावों, जिन पर भविष्य में विचार किया जा सकता है, में पुरानी पैनशन स्कीम को बहाल करना, मौजूदा 3 सालों से परख काल समय को घटाना, समान काम -समान तनख़्वाह, बिजली और परिवहन सब्सिडियाँ, शिक्षा में परिवार की अकेली लड़की के लिए लाभ, उच्च शिक्षा के लिए बजट में विस्तार, सूचना प्रौद्यौगिकी से सम्बन्धित उद्योगों को उत्साहित करना, सरहदी शहरों में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए इन क्षेत्रों के नज़दीक टैक्स मुक्त ज़ोन या विशेष आर्थिक ज़ोन बनाने, शराब निगम की स्थापना और रेत और माइनिंग कारपोरेशन का गठन और पंजाब के निवासियों के लिए सभी नौकरियों में आरक्षण/प्राथमिकता देना शामिल है।वित्त मंत्री ने जिलों में फील्ड मीटिंगों के विवरण देते हुये बताया कि उन्होंने अपने हफ़्ते भर के दौरे के दौरान सभी 23 जिलों को कवर किया है और सबसे अधिक सुझाव लुधियाना (10.61 फ़ीसद), पटियाला (10.12 फ़ीसद), फाजिल्का (8.14 फ़ीसद), बठिंडा (6.03 फ़ीसद) और अमृतसर   (5.81 फ़ीसद) से प्राप्त हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमें दुनिया भर ख़ास तौर पर पड़ोसी राज्यों हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में बसते पंजाबियों से भी बड़ी संख्या में सुझाव मिले हैं।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Janta Budget

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD