Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

ममता बनर्जी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र : बंगाल को मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना का बकाया जारी करें

Mamata Banerjee, All India Trinamool Congress, Kolkata, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Prime Minister Narendra Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 12 May 2022

Last updated on: May 12, 2022, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कड़े शब्दों में लिखा एक पत्र भेजकर केंद्र सरकार की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) और पीएम आवास योजना के लिए राज्य का बकाया तुरंत जारी करने को कहा है। पत्र, जिसकी एक प्रति आईएएनएस के पास भी उपलब्ध है, की शुरुआती लाइन में लिखा गया है, "मैं एक जरूरी मामला आपके ध्यान में लाने के लिए लिख रही हूं। यह बहुत आश्चर्यजनक है कि भारत सरकार मनरेगा और पीएम आवास योजना के लिए पश्चिम बंगाल को धन जारी नहीं कर रही है।"ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी सरकार धनराशि की अनुपलब्धता के कारण करीब चार महीने से मजदूरी का भी भुगतान नहीं कर पा रही है। 

उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में गत चार महीने से अधिक समय से मजदूरी का भुगतान लंबित है, क्योंकि भारत सरकार राज्य को करीब 6500 करोड़ रुपये की राशि जारी नहीं कर रही है। इनमें से 3000 करोड़ की राशि मजदूरी के लिए मिलनी है, जबकि बाकी के 3500 करोड़ रुपये गैर मजदूरी मद में मिलने हैं।"उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पश्चिम बंगाल प्रधानमंत्री आवास योजना लागू करने के मामले में वर्ष 2016-17 से ही शीर्ष स्थान पर है और अब तक 32 लाख से अधिक आवास का निर्माण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस प्रदर्शन के बावजूद, पश्चिम बंगाल को धन का ताजा आवंटन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के पास लंबित है और इसलिए, राज्य में लाभार्थियों की एक लंबी सूची स्वीकृति की प्रतीक्षा कर रही है। बनर्जी ने आगे कहा, "मैं परियोजनाओं के महत्व और आम लोगों के सामने पेश आ रही परेशानी पर विचार करते हुए आपसे आपके तत्काल हस्तक्षेप करने और संबंधित मंत्रालयों को बिना देरी राशि जारी करने का निर्देश देने का अनुरोध करती हूं।

"गुरुवार की सुबह भी बनर्जी ने कोलकाता के नव-पुनर्निर्मित प्रतिष्ठित टाउन हॉल में पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (कार्यकारी) अधिकारी संघ की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए मनरेगा के तहत राज्य सरकार के लिए धन जारी नहीं करने के लिए केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने तब कहा था, "इन बकाया के कारण, अक्सर मनरेगा के तहत मजदूरी का भुगतान अटक जाता है या इसमें देरी होती है। वैसे भी, लोग आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण पीड़ित हैं। काम का पैसा नहीं मिलने से लोगों की जिंदगी और भी दयनीय हो जाती है।"हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सही आंकड़े नहीं दे रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार अक्सर एक मद के लिए आवंटित धन को अन्य मदों पर खर्च करती है, जिसके परिणामस्वरूप आवंटित राशि के तहत धन की कमी होती है।

 

Tags: Mamata Banerjee , All India Trinamool Congress , Kolkata , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Prime Minister Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD