Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 

आईपीएल 2026 : केकेआर पर 40 रन से जीत के साथ डीसी ने किया अपना अभियान समाप्त

KL Rahul, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Lungi Ngidi, Kuldeep Yadav, Delhi Capitals, DC, Kolkata Knight Riders, KKR, Kolkata
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कोलकाता , 24 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 11:56 IST

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के अंतिम लीग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 40 रन से जीत दर्ज की। रविवार के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से मात देकर प्लेऑफ का अंतिम टिकट अपने नाम कर लिया था। ऐसे में दिन का दूसरा मुकाबला सिर्फ सम्मान की लड़ाई बन गया।

ईडन गार्ड्न्स में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए। इस टीम को सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। अभिषेक पोरेल ने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 27 गेंदों में 40 रन की साझेदारी की। अभिषेक 18 गेंदों में 4 चौकों के साथ 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद साहिल परख ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 47 रन जुटाकर टीम को 87 के स्कोर तक पहुंचाया।

साहिल 17 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 24 रन बनाकर आउट हुए। यहां से केएल राहुल ने कप्तान अक्षर पटेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 19 गेंदों में 38 रन जोड़े। केएल राहुल ने अपनी इस तूफानी पारी में 30 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 60 रन बनाए। डीसी ने 125 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे, जहां से अक्षर पटेल ने डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 25 गेंदों में 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।

अक्षर 25 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि डेविड मिलर ने 19 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से सौरभ दुबे ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि अनुकूल रॉय, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर 18.4 ओवरों में महज 163 रन पर सिमट गई।

इस टीम को कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4.3 ओवरों में 43 रन की साझेदारी की। फिन एलन 13 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद रहाणे ने मनीष पांडे के साथ दूसरे विकेट के लिए 44 रन जुटाकर टीम को 87 के स्कोर तक पहुंचाया। पांडे 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए।

रहाणे ने रॉवमैन पॉवेल के साथ चौथे विकेट के लिए 22 गेंदों में 32 रन की साझेदारी की। रहाणे 39 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे। केकेआर ने 128 के स्कोर पर रहाणे के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया। अगली गेंद पर कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह (0) को भी आउट कर दिया, लेकिन हैट्रिक पूरी नहीं कर सके।

इनके अलावा, पॉवेल ने 21 गेंदों में 29 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। विपक्षी खेमे से कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने 3-3 विकेट हासिल किए। मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट अपने नाम किए। दिल्ली कैपिटल्स ने 14 में से 7 मैच जीतकर छठे स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया, जबकि केकेआर ने 14 में से 6 मैच जीते। यह टीम 7वें पायदान पर रही।

 

Tags: KL Rahul , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Lungi Ngidi , Kuldeep Yadav , Delhi Capitals , DC , Kolkata Knight Riders , KKR , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD