Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ब्रेंडन मैकुलम बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Brendon McCullum, Head Coach, England Mens Test Team
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 12 May 2022

Last updated on: May 12, 2022, 00:00 IST

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम को इंग्लैंड टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। इस बारे में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को घोषणा की। 40 वर्षीय मैकुलम न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 जून से लॉर्डस में शुरू होने वाली घरेलू श्रृंखला में टेस्ट टीम के साथ अपनी भूमिका की शुरुआत करेंगे, बशर्ते कि उन्हें आवश्यक कार्य वीजा प्राप्त हो जाए। इंग्लैंड के क्रिकेट प्रबंधक रॉब की ने कहा ने कहा, "हमें ब्रेंडन को इंग्लैंड टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनाकर खुशी हो रही है। खेल के लिए उनके विचारों और दृष्टिकोण को समझना एक वास्तविक सौभाग्य की बात है। मेरा मानना है कि उनकी नियुक्ति इंग्लैंड की टेस्ट टीम के लिए अच्छी होगी। एशेज में 4-0 से हारने के बाद क्रिस सिल्वरवुड के इस भूमिका से हटने के बाद मैकुलम की नियुक्ति हुई है। 

इसका मतलब है कि इंग्लैंड के कोचिंग कार्यो को अब विभाजित कर दिया गया है, जिसमें लाल और सफेद गेंद वाले क्रिकेट के लिए अलग-अलग कोच हैं। पूर्व कीवी कप्तान के पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोचिंग का अनुभव है, जो वर्तमान में आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच के रूप में कार्यरत है। मैकुलम सीपीएल फ्रेंचाइजी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के मुख्य कोच भी थे। इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच के रूप में मैकुलम का पहला काम आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 तालिका में इंग्लैंड की स्थिति में सुधार करना होगा। खराब नतीजों के बाद इंग्लैंड फिलहाल सबसे निचले पायदान पर है। इस अवसर पर मैकुलम ने कहा, "मैं यह कहना चाहता हूं कि मुझे इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट टीम में सकारात्मक योगदान देने और टीम को और अधिक आगे बढ़ाने का मौका दिया गया है।"उन्होंने आगे कहा, "इस भूमिका को निभाने और मैं वर्तमान में टीम के सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों से अच्छी तरह वाकिफ हूं।

मुझे विश्वास है कि एक मजबूत टीम बनाने में हर संभव मदद कर सकूंगा। मैंने टीम के बारे में रॉब से बातचीत की। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"नए मुख्य कोच ने इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की प्रशंसा की और कहा कि वह उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, "बेन स्टोक्स एक अच्छे खिलाड़ी हैं, जो हमेशा बदलाव के पक्षधर रहे हैं और मैं एक अच्छी टीम बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।"मैकुलम के गृह देश न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला, भारत के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के समापन के साथ इंग्लैंड के पास टेस्ट क्रिकेट में व्यस्त शेड्यूल है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Brendon McCullum , Head Coach , England Mens Test Team

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD