Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बदरीनाथ-केदारनाथ में चार और श्रद्धालुओं की मौत, 26 पहुंची मरने वालों की कुल संख्या

Hadsa India, Hadsa, Four Devotees Died, Badrinath Dham, Kedarnath Dham, Badrinath Yatra 2022, Kedarnath Yatra 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोपेश्वर , 12 May 2022

Last updated on: May 12, 2022, 00:00 IST

बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए तीन श्रद्धालुओं की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इनमें से एक श्रद्धालु की मौत पंचम केदार कल्पेश्वर धाम में हुई। उधर, केदारनाथ धाम में भी गुजरात के एक श्रद्धालु ने हृदयगति रुकने से दम तोड़ दिया। इसी के साथ चारों धाम में हृदयगति रुकने से मरने वालों की संख्या अब 26 पहुंच गई है। स्वजन के साथ बदरीनाथ यात्रा पर आई सीकर (राजस्थान) निवासी रामप्यारी को सीने में तेज दर्द की शिकायत होने पर तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरे मृत श्रद्धालु की पहचान नहीं हो पाई है। बताया गया कि बुधवार रात पुलिस को बदरीनाथ में देवदर्शनी के पास एक श्रद्धालु के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। 

पुलिस ने श्रद्धालु को तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृत श्रद्धालु का एक हाथ नहीं है। वहीं, जोशीमठ के कोतवाल विजय भारती ने बताया कि हरियाणा के बेगमपुर (पानीपत) निवासी संदीप (38) चार साथियों के साथ पंचम केदार कल्पेश्वर धाम पहुंचे थे। बुधवार सुबह वह मंदिर के पास पैदल रास्ते में अचानक गिरकर बेहोश हो गए। संदीप को 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, केदारनाथ धाम में मंगलवार देर रात बड़ौदा (गुजरात) निवासी खंडरोव (59) को अचानक तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय विवेकानंद हास्पिटल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Tags: Hadsa India , Hadsa , Four Devotees Died , Badrinath Dham , Kedarnath Dham , Badrinath Yatra 2022 , Kedarnath Yatra 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD