Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

अमेरिका शहबाज शरीफ को सत्ता में लाया : इमरान खान

 Imran Khan , Former Pakistan Prime Minister , Islamabad , Pakistan Tehreek e Insaf
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 11 May 2022

Last updated on: May 11, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी तुलना बंगाल के नवाब सिराजुदौला से करते हुए कहा कि जिस तरह अंग्रेजों ने नवाब को हटाकर मीर जाफर को गद्दी पर बिठाया था, उसी तरह उन्हें भी हटाकर अमेरिका ने शहबाज शरीफ को कुर्सी पर बिठाया है। समा टीवी के अनुसार, इमरान खान ने मंगलवार को झेलम में एक रैली को संबोधित करते हुए इस बात को स्पष्ट करने की कोशिश की उन्होंने पहले के भाषण में मीर जाफर किसे कहा था।इससे पहले एबटाबाद रैली में उन्होंने सिराजुदौला और मीर जाफर का जिक्र किया था, जिस पर शहबाज शरीफ ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि इमरान खान ने सेना की आलोचना की है।इमरान खान ने सेना विरोधी बयान के आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि वह सेना के आलोचक नहीं है क्योंकि यह एक ऐसी जरूरी ताकत है, जो पाकिस्तान को जोड़े हुए है।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सेना और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने ही जोड़ रखा है।उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ ने नेशनल एसेंबली में कहा कि इमरान खान सेना के खिलाफ बोल रहे हैं। हम उन्हें ऐसा नहंी करने देंगे।

इमरान खान ने शहबाज शरीफ को ललकारते हुए कहा, "शहबाज शरीफ शर्म करो, कुछ शर्म करो। तुम ही मीर जाफर हो।"उन्होंने कहा कि सेना के खिलाफ पीएमएल-एन के नेता नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज बोलती हैं, वह नहीं।इमरान खान ने एक बार फिर दावा किया कि अमेरिकी अधिकारी डोनाल्ड लू ने पाकिस्तान के राजदूत से कहा था कि अगर इमरान खान को सत्ता से बाहर कर दिया जाता है तो हर बात माफ कर दी जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पाकिस्तान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।उन्होंने कहा कि इसी के बाद 22 करोड़ लोगों द्वारा निर्वाचित सरकार को हटाने का षड्यंत्र रचा गया।इमरान खान ने नवाज शरीफ को कायर और चोर कहा और आरोप लगाया कि वह मौका मिलते ही देश छोड़कर भाग जाते हैं।

 

Tags: Imran Khan , Former Pakistan Prime Minister , Islamabad , Pakistan Tehreek e Insaf

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD