Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब पुलिस द्वारा शिव सेना नेताओं पर पेट्रोल बम हमलों में शामिल चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिनमें बीकेआई समर्थित विदेशी हैंडलर मास्टरमाइंड थे

पुलिस टीमों द्वारा दोनों अपराधों में इस्तेमाल लाल रंग की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद

Crime News Punjab, Crime News, Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, Petrol Bomb Attacks, Shiv Sena, Shiv Sena Leader, Babbar Khalsa International
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Nov 2024

Last updated on: Nov 05, 2024, 00:00 IST

पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस और लुधियाना पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) समर्थित विदेशी हैंडलर हरजीत सिंह उर्फ लाडी और साथी द्वारा संचालित मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर शिव सेना के नेताओं को पेट्रोल बंब हमलों को सुलझा लिया है।

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने आज बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ बिंदर निवासी बूथगढ़ जिला लुधियाना, रविंदर पाल सिंह उर्फ रवि (38), मनीष साहिद उर्फ संजू (30) और अनिल कुमार उर्फ हनी (27) निवासी राहों जिला नवांशहर के रूप में हुई है। 

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमों ने अपराध में इस्तेमाल लाल रंग की टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल (पीबी 32 एसी 3770) और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि इस ऑपरेशन के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2024 को योगेश बख्शी के घर पर हमला और हाल ही में 2 नवंबर, 2024 को मॉडल टाउन एक्सटेंशन, लुधियाना में हरकीरत सिंह खुराना के घर पर हुए हमले सहित शिव सेना नेताओं पर पेट्रोल बम हमलों के दोनों मामलों का सफलतापूर्वक समाधान कर लिया गया है।

गौरतलब है कि 16 अक्टूबर की रात लगभग 9.40 बजे हैबोवाल, लुधियाना के न्यू चंदर नगर में स्थित शिव सेना नेता योगेश बख्शी के घर पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने पेट्रोल बम फेंका था। इस घटना के लगभग पंद्रह दिन बाद शनिवार की रात मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित शिव सेना नेता हरकीरत सिंह के घर पर भी इसी तरह का पेट्रोल बम हमला हुआ। 

डीजीपी ने कहा कि विदेशी हैंडलर हरजीत सिंह उर्फ लाडी पंजाब के नंगल में विकास प्रभाकर की हत्या में भी वांछित है और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। 

मीडिया से बात करते हुए, लुधियाना के पुलिस आयुक्त (सीपी) कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि दोनों मामलों को सुलझाने के लिए तुरंत कार्रवाई करते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन शुभम अग्रवाल के निर्देशन में लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) की अलग-अलग टीमें बनाई गईं। 

उन्होंने आगे बताया कि सीआई टीम का नेतृत्व एआईजी सिमरतपाल सिंह ढींडसा कर रहे थे, जबकि एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन लुधियाना अमनदीप सिंह बराड़, एडीसीपी जोन-3 लुधियाना रमदीप सिंह भुल्लर, एसीपी सिविल लाइन लुधियाना आकाशी जैन और एसीपी वेस्ट लुधियाना गुरदेव सिंह ने अलग-अलग टीमों का नेतृत्व किया।

सीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य एकत्रित तकनीकी साक्ष्यों के साथ गहन जांच के माध्यम से बीकेआई मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने दोनों अपराधों को अंजाम दिया था। पुलिस टीमों ने आरोपियों द्वारा दोनों अपराधों में इस्तेमाल लाल रंग की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। 

उन्होंने बताया कि आरोपी अनिल उर्फ हनी और रविंदर उर्फ रवि दोनों घटनाओं में शामिल पाए गए, जबकि गिरफ्तार आरोपी जसविंदर उर्फ बिंदर हैबोवाल में हुई घटना में उनके साथ था। सीपी ने कहा कि उन्होंने मॉडल टाउन एक्सटेंशन में पेट्रोल बम फेंकने में शामिल तीसरे व्यक्ति की भी पहचान कर ली है और पुलिस टीमें उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

गौरतलब है कि इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें थाना हैबोवाल, लुधियाना में एफआईआर नंबर 147 दिनांक 21-10-2024 के तहत धारा 125, 285, 324 बीएनएस और बाद में धारा 113(2) बीएनएस जोड़ी गई है। 

इसी प्रकार थाना मॉडल टाउन, लुधियाना में एफआईआर नंबर 14 दिनांक 02-11-2024 के तहत धारा 125, 285, 324, 3(5) बीएनएस और बाद में धारा 113(2) बीएनएस जोड़ी गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Crime News , Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Petrol Bomb Attacks , Shiv Sena , Shiv Sena Leader , Babbar Khalsa International

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD