Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जन सुरक्षा विधेयक का नाम बदलकर भाजपा सुरक्षा बिल कर देना चाहिए : उद्धव ठाकरे

Uddhav Thackeray, Maharashtra Chief Minister, Chief Minister of Maharashtra, Shiv Sena
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 14:01 IST

महाराष्ट्र विधानसभा से विशेष जन सुरक्षा विधेयक पारित हो गया। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए इस बिल को भयानक बताया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि जन सुरक्षा बिल गुरुवार को लाया गया और बहुमत के आधार पर उसे पास कर दिया गया, लेकिन बहुमत का दुरुपयोग किया गया। 

हमने साफ कहा कि सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को खत्म करना है, लेकिन उसका कहीं भी जिक्र नहीं है। जब हम भाजपा के साथ थे तब हमें राइटिस्ट विचारधारा का कहा जाता था, जोकि हम हैं। मोदी ने सबका साथ सबका विकास कहा। यह राइट विंग वाली सोच है या लेफ्ट विंग वाली, ये स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस बिल को लेकर मैंने कहा कि कहीं भी दहशतवाद और आतंकवाद का जिक्र नहीं है। इसलिए मेरा ऐसा मानना है कि यह कभी भी आम जनता को उठाकर जेल में डाला जा सकता है, जो अब तक चलते आ रहे हैं। इससे पहले जब टाडा कानून था, ठीक उसी प्रकार से यह जन सुरक्षा कानून है। मुझे ऐसा लगता है कि इसका नाम जन सुरक्षा बिल से बदलकर भाजपा सुरक्षा बिल कर देना चाहिए, क्योंकि भाजपा के खिलाफ जो बोलेगा वह उनको देशद्रोही लगता है। 

इसीलिए हमने कहा कि हम इस बिल का समर्थन करेंगे, लेकिन आप पहले इस बिल में दो-तीन शब्दों का संशोधन करें। पहले आप इस बिल में नक्सलवाद और देशद्रोही जैसे शब्दों का जिक्र करें, उसके बाद फिर से बिल लाइए, हम उसका समर्थन करेंगे।उद्धव ठाकरे ने कहा कि देश के गृह मंत्री ने कहा कि हम आने वाले कुछ दिनों में इस देश से नक्सलवाद को खत्म कर देंगे, लेकिन इस कानून को लाने से पहले ही महाराष्ट्र पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया है या फिर खत्म करने के कगार पर हैं। 

जब ऐसी स्थिति है तो यह कानून फिर किसके लिए लाया जा रहा है? आप देश में माओवादी विचारधारा के लोगों को ढूंढिए, हम इसका विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन माओवादी सबसे ज्यादा चीन में हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ अन्याय हुआ तो हम जमीन पर उतरेंगे। यह एक भयानक बिल है, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। हम राज्यपाल को पत्र लिखकर इस बिल को रद्द करने की मांग करेंगे।

 

Tags: Uddhav Thackeray , Maharashtra Chief Minister , Chief Minister of Maharashtra , Shiv Sena

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD