अजय देवगन को सुनील शेट्टी समझ बैठे ट्रोलर्स ने किया ट्रोल ।देखिये क्या जवाब दिया 'अन्ना' ने

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

अजय देवगन को सुनील शेट्टी समझ बैठे ट्रोलर्स ने किया ट्रोल ।देखिये क्या जवाब दिया 'अन्ना' ने

Suneil Shetty , Trollers , Suneil Shetty Funny Reply , Akshay Kumar , Bollywood , Suneil Shetty Twitter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 May 2022

Last updated on: May 10, 2022, 00:00 IST

कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार  एक पान मसाला विज्ञापन में शामिल होने के कारण ट्रोल का शिकार हो गए थे। लेकिन बाद में खिलाड़ी कुमार ने लोगों से माफी मांगी। लेकिन इस बार फिर इस विज्ञापन ने सुर्खियों में अपनी जगह बना ली है। सोशल मीडिया की बात करें इस प्लेटफार्म पर कई बार यूजर्स एक दूसरे को टैग करने में गलतियां कर देते हैं।दरसअल हुआ ये की सोमवार को पान मसाला एड के लिए एक यूजर ने अजय देवगन को सुनील शेट्टी समझकर टैग कर दिया। इस एड में अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाहरुख खान एक साथ नजर आ रहे थे लेकिन यूजर ने अजय देवगन को सुनील शेट्टी समझ लिया। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अजय देवगन की जगह सुनील शेट्टी को भी इस विवाद में घेर लिया।

यूजर्स ने कहा गुटखा किंग्स ऑफ इंडिया

यूजर ने सुनील शेट्टी को अक्षय, अजय और शाहरुख के पान मसाला एड वाली फोटो में टैग करते हुए लिखा, 'इतने एड देख लिए इस हाईवे पर कि अब गुटखा खाने का मन कर रहा है। हे गुटखा किंग्स ऑफ इंडिया आपके बच्चों को आप पर शर्म आनी चाहिए कि आप देश को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। भारत को कैंसर नेशन मत बनाओ बेवकूफों।'जिसके बाद लोगों ने इसपर कई प्रतिकिया को देना शुरू कर दिया। ऐसे में जब सुनील शेट्टी ने इस पोस्ट को देखा तो वो भला कैसे चुप बैठ सकते थे। सुनील शेट्टी ने इस यूजर को काफी सख्त लहजे में जब समझाया तो न सिर्फ उसने सुनील से माफी मांगी बल्कि उनसे यह भी कहा कि वह असल में उनका फैन है और उससे गलती हो गई है।

देखिये 'अन्ना' ने क्या जवाब दिया 

यूजर्स ने ट्वीट को पढ़ने के बाद सुनील शेट्टी ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ जवाब दिया, 'भाई तू अपना चश्मा एडजस्ट कर ले या बदल दे।' इसके बाद ट्विटर यूजर ने माफी मांगते हुए कहा कि उसने गलती से अजय देवगन की जगह सुनील को टैग कर दिया। यूजर ने लिखा, 'हैलो सुनील शेट्टी। सॉरी ये बस गलती से मिसटैग हो गया था और मेरी मंशा आपको आहत करने की नहीं थी, आपसे बहुत प्यार करता हूं।'

यूजर ने मांगी सुनील शेट्टी से माफी

यूजर ने लिखा, 'इसमें अजय देवगन को टैग करना था। क्योंकि मैं आपका फैन हूं इसलिए टैगिंग के वक्त सबसे ऊपर आपका नाम आ जाता है।' सुनील शेट्टी ने भी हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाकर फैन की माफी को स्वीकार किया। 

इस बीच सुनील शेट्टी के इस हावभाव को देखकर दूसरे फैंस उनकी तारीफ करने लगे। एक फैन ने मजाक में लिखा- 'लगता है इस तंबाकू की गलती के बहाने फैन ने सुनील शेट्टी को हाई हेलो किया।'

English : Suneil Shetty’s Hilarious Reply To Trollers Will Crack Your Funny Bones

 

Tags: Suneil Shetty , Trollers , Suneil Shetty Funny Reply , Akshay Kumar , Bollywood , Suneil Shetty Twitter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD