Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार प्रदेश में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री जिंपा की उपस्थिति में डा. लखबीर सिंह ने सिविल सर्जन के तौर पर संभाला पद्भार

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 09 May 2022

Last updated on: May 09, 2022, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा की उपस्थिति में डा. लखबीर सिंह ने आज बतौर सिविल सर्जन होशियारपुर का पद्भार संभाल लिया है। डा. लखबीर सिंह जिला स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर तैनात है और स्वास्थ्य विभाग पंजाब की ओर से उन्हें सिविल सर्जन होशियारपुर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने उनकी नियुक्ति पर खुशी प्रकट कर मुख्य मंत्री पंजाब व स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि डा. लखबीर सिंह जैसे कर्मठ व ईमानदार  अधिकारी की नियुक्ति से स्वास्थ्य विभाग पहले से भी अधिक ऊर्जा के साथ जनता को  और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैय करवाएगा। उन्होंने कहा कि डा. लखबीर ने एस.एम.ओ व जिला स्वास्थ्य अधिकारी रहते हुए जिले में जनहित में शानदार सेवाएं दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईमानदार व मेहनती प्रवृति के अधिकारी डा. लखबीर जिले को स्वास्थ्य सेवाओं में ऊंचा दर्जा दिलवाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के बुरे समय के दौरान डा. लखबीर सिंह ने अनथक जो सेवाएं दी है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि हर जरुरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग में काफी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनहित के कार्य में कभी पीछे नहीं रहेगी और लोगों तक हर जरुरी सुविधाएं पहुंचाएगी।इस दौरान नवनियुक्त सिविल सर्जन डा. लखबीर सिंह ने अपनी नियुक्ति पर मुख्य मंत्री पंजाब, स्वास्थ्य मंत्री व कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा का आभार जताया व विश्वास दिलाया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और हर जरुरतमंद को सरकारी अस्पतालों व डिस्पेंसरियों में निर्विघ्न बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी।इस मौके पर जिला परिवार कल्याण अधिकारी डा. सुनील अहीर, एस.एम.ओ. डा. स्वाति, डिप्टी मैडिकल कमिश्नर डा. हरबंस कौर, एस.एम.ओ. डा. सुनील भगत, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।                                                                                    

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD