नवनीत राणा की दहाड़: 'पोपट' जैसे संजय राउत पर FIR कराऊंगी, मुझे 20 फीट गहरा दफनाने की धमकी दी थी

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नवनीत राणा की दहाड़: 'पोपट' जैसे संजय राउत पर FIR कराऊंगी, मुझे 20 फीट गहरा दफनाने की धमकी दी थी

Navneet Rana , Member of the Lok Sabha , Lok Sabha , Navneet Rana Bail , Hanuman Chalisa Row , Ravi Rana , Sanjay Raut
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 May 2022

Last updated on: May 09, 2022, 00:00 IST

नवनीत राणा ने अकेले ही उद्धव ठाकरे और शिवसेना पर मोर्चा खोला हुआ है। राणा उद्धव सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं।  नवनीत राणा ने सोमवार को कहा कि वह पुलिस से संपर्क करेंगी और पोपट जैसे संजय राउत के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगी। राणा ने आरोप लगाया कि उन्हें एक गुंडे जैसे सांसद द्वारा खुली धमकी दी गई थी। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद में जमानत पर रिहा हुई अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा सोमवार को जमकर बरसीं। नवनीत राणा आज दिल्ली पहुंच गई हैं। खबर है कि वह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगी। दिल्ली पहुंचकर ही नवनीत ने अपने सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए। नवनीत ने कहा कि उस गुंडे जैसे सांसद ने खुलेआम धमकाया...मैं संजय राउत जैसे पोपट के खिलाफ जाकर FIR दर्ज कराऊंगी। जिन्होंने कहा था कि वह मुझे 20 फीट गहरा दफना देंगे। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों संजय राउत ने नवनीत राणा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया से कहा था कि जो भी शिवसेना और मातोश्री की ओर आंख उठाकर देखेगा, उन्हें जमीन के 20 फीट नीचे गाड़ दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने सोमवार को कहा कि उनके साथ जेल में महाराष्ट्र के अधिकारियों द्वारा किए गए कथित खराब बर्ताव के मुद्दे को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाएंगे। जमानत शर्तों का उल्लंघन करने पर राणा दंपति के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस एक बार फिर अदालत पहुंची है। वहीं सरकारी वकील ने अदालत से मांग की है कि जेल से बाहर आने के बाद नवनीत राणा और उनके पति ने बेल की शर्तों का उल्लंघन किया है।  इस पर मुंबई के सेशन कोर्ट ने राणा दंपति को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और पूछा है कि उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट क्यों नहीं जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यदि राम के नाम पर पूरी जिंदगी ही जेल में काटनी पड़ जाए तो मैं उसके लिए भी तैयार रहूंगी। हमने जमानत की शर्तों का कोई उल्लंघन नहीं किया है। हमारे ऊपर जो आरोप लगे हैं, उन्हें लेकर तो हमने कोई बात ही नहीं की है। 

 

Tags: Navneet Rana , Member of the Lok Sabha , Lok Sabha , Navneet Rana Bail , Hanuman Chalisa Row , Ravi Rana , Sanjay Raut

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD