Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

 

धोनी से स्वीप शॉट खेलने की मिली थी सलाह : डेवोन कॉनवे

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Chennai Super Kings, Mahendra Singh Dhoni, MS Dhoni, Devon Conway
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 May 2022

Last updated on: May 09, 2022, 00:00 IST

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की बदौलत टीम ने आईपीएल के इस सीजन में चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आईपीएल अंक तालिका में सीएसके आठवें नंबर पर पहुंच गई है। कॉनवे ने मैच के बाद कहा कि, कप्तान धोनी द्वारा उन्हें स्वीप शॉट खेलने की सलाह मिली थी, जिसका उन्होंने अच्छे से पालन किया। रविवार को सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 91 रनों से जीत दर्ज की। बाएं हाथ के बल्लेबाज कॉनवे ने 49 गेंदों में 87 रन की पारी खेली, जहां उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। कॉनवे ने खुलासा किया कि वह अपनी बल्लेबाजी को आसान रखना चाहते थे, जिससे वह बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रहे। 

कॉनवे ने मैच समाप्त होने के बाद कहा कि, "मुझे सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के साथ लंबी साझेदारी निभाने में बहुत मजा आया। उन्होंने इस पर बल्लेबाज कोच माइक हसी के साथ भी चर्चा की थी कि गेंदबाजों को कैसे निशाना बनाना होगा। जिस तरह से गायकवाड़ और मैंने पारी को संभाला उससे वास्तव में मैं बहुत खुश हूं।"इस सीजन में सीएसके के बाएं हाथ के बल्लेबाज कॉनवे का यह लगातार तीसरा अर्धशतक था क्योंकि बल्लेबाज की वजह से टीम ने स्कोर बोर्ड पर छह विकेट खोकर 208 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स डॉट कॉम के अनुसार, बल्लेबाज ने सिर्फ 49 गेंदों का सामना किया, उनमें से सिर्फ 10 गेंदें डॉट्स गई। 

शुरुआत में कॉनवे ने गेंदों को परखा इसके बाद उन्होंने ब्राउंड्री लगाना शुरू किया, जिस वजह से उन्हें लंबी पारी खेलना का मौका मिला। स्पिन के खिलाफ कॉनवे का खेल तब सामने आया जब उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ अपने पैरों और क्रीज का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया। उन्होंने अक्षर पटेल के पांचवें ओवर में लगातार दो छक्के जड़े। अक्षर की नौ गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 17 बटोरे। जबकि कुलदीप की स्पिन के खिलाफ उन्होंने 10 गेंदों पर 37 रन बटोरे, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। कॉनवे की बल्लेबाजी का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह था कि उन्होंने अपनी पारी को गति दी और गायकवाड़ के साथ पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी निभाई। 

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, कॉनवे ने अपनी पारी को शानदार ढंग से गति दी और गायकवाड़ के साथ 182 रनों की साझेदारी निभाई थी। ऐसा ही नजारा रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ देखने को मिला। बाएं हाथ के बल्लेबाज शुरुआत में 13 गेंदों पर 14 रन पर थे, जिसके बाद उन्होंने अगले 73 रन सिर्फ 36 गेंदों पर बनाए। दक्षिण अफ्रीका के महान ग्रीम स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "डेवोन कॉनवे शानदार बल्लेबाज हैं। लेग साइड के माध्यम से हो या ऑफ साइड के माध्यम से उनका स्ट्रोक प्ले शानदार था। दूसरी चीज उनके पास स्ट्राइक रोटेट करने की क्षमता है और उन्होंने छोटी बाउंड्री को अच्छी तरह से निशाना बनाया।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Chennai Super Kings , Mahendra Singh Dhoni , MS Dhoni , Devon Conway

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD