अभी-अभी: बग्गा को गिरफ्तार करने फिर दिल्ली जाएगी पंजाब पुलिस... कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी

Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

अभी-अभी: बग्गा को गिरफ्तार करने फिर दिल्ली जाएगी पंजाब पुलिस... कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी

Tajinder Pal Singh Bagga , BJP Leader , Tajinder Pal Singh Bagga Arrest , New Delhi , Punjab Police , Indian Penal Code , Arvind Kejriwal, Tajinder Pal Singh Bagga Warrant, Bagga Warrant, Tejinder Bagga Warrant
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मोहाली , 07 May 2022

Last updated on: May 07, 2022, 00:00 IST

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। मोहाली कोर्ट ने बग्गा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रवितेश इंद्रजीत सिंह की अदालत ने साइबर क्राइम थाना प्रभारी को अगली सुनवाई पर बग्गा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने को कहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब पुलिस द्वारा तजिंदर बग्गा के खिलाफ दर्ज आईपीसी की धाराओं- 153A, 505, 505(2), 506 के तहत FIR दर्ज की गई है। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 मई 2022 की तारीख तय की है।

18 घंटे चला तीन राज्यों की पुलिस के बीच ड्रामा- 

बीजेपी  नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर पिछले कल यानी शुक्रवार को 3 राज्यों की पुलिस के बीच पूरे दिन ड्रामा चलता रहा। कल सुबह पंजाब पुलिस ने तेजिंदर सिंह बग्‍गा को उनके दिल्ली के घर से गिरफ्तार किया। इस बात की खबर फैलती है, थोड़ी देर बाद पंजाब पुलिस पर दिल्ली के पुलिस स्टेशन में बग्गा को अपहरण करने का केस दर्ज होता है। इसके बाद तेजिंदर सिंह बग्‍गा को ले जा रहे पंजाब पुलिस के काफिले को कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस द्वारा रोका जाता है और उनसे पूछताछ की जाती है। अंत में हरियाणा पुलिस तेजिंदर सिंह बग्‍गा को दिल्ली पुलिस को सौंप देती है और दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर दिल्ली वापिस आ जाती है और देर रात बग्गा को घर जाने दिया गया।

क्या है पूरा मामला-

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की। आप नेता ने जब उन्हें भड़काऊ बयान के लिए हुए FIR की जानकारी दी तब तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया था। बग्गा ने ट्वीट करते हुए लिखा था- एक नहीं 100 FIR करना, लेकिन केजरीवाल अगर कश्मीरी हिंदुओ के नरसंहार को झूठा बोलेगा तो मैं बोलूंगा,अगर केजरीवाल कश्मीरी हिंदुओ के नरसंहार पर ठहाके लगाएगा तो मै बोलूंगा, चाहे उसके लिए मुझे जो अंजाम भुगतना पड़े मैं तैयार हूं। मैं केजरीवाल को छोड़ने नही वाला,नाक में नकेल डाल के रहूंगा।

 

Tags: Tajinder Pal Singh Bagga , BJP Leader , Tajinder Pal Singh Bagga Arrest police , New Delhi , Punjab Police , Indian Penal Code , Arvind Kejriwal , Tajinder Pal Singh Bagga Warrant , Bagga Warrant , Tejinder Bagga Warrant

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD