AAP नेता आतिशी बोलीं- BJP गुंडों की पार्टी.. बग्गा पर मार-पिटाई और दंगा भड़काने का केस दर्ज है

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

AAP नेता आतिशी बोलीं- BJP गुंडों की पार्टी.. बग्गा पर मार-पिटाई और दंगा भड़काने का केस दर्ज है

Tajinder Pal Singh Bagga , BJP Leader , Tajinder Pal Singh Bagga Arrest , New Delhi , Punjab Police , Indian Penal Code , Arvind Kejriwal, AAp Delhi, Atishi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

07 May 2022

Last updated on: May 07, 2022, 00:00 IST

दिल्ली में तजिंदर पाल सिंह बग्गा और आम आदमी पार्टी में खूब हंगामा मचा हुआ है। पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद तजिंदर अपने घर वापिस तो पहुंच चुके हैं लेकिन अब उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव कर दिया है। मामला तूल पकड़ रहा है। वहीं इससे पहले आम आदमी पार्टी ने बीजेपी नेता बग्गा को हिस्ट्रीशीटर तक करार दे दिया है।AAP विधायक आतिशी ने कहा है कि बग्गा की पूरी हिस्ट्री देख लीजिए। उन्होंने एक वकील पर हमला किया, रामलीला मैदान में हमला किया, एक लेखक के ऊपर बुक लांच के दौरान हमला किया। उनपर हर तरह का केस है। दंगा भड़काने का केस है, किसी के घर में जबरदस्ती घुसने का केस है। मार-पिटाई, झगड़े का केस है। ये हम नहीं उनकी हिस्ट्रीशीट कह रही है, हिस्ट्रीशीटर हैं बग्गा। बग्गा की जो दंगा भड़काने की आदत है वो जगजाहिर है। वो दंगा भड़काते हैं, लफंगई करते हैं, गुंडागर्दी करते हैं, तभी भारतीय जनता पार्टी उन्हें बचा रही है। 

बग्गा पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्हें पंजाब पुलिस ने 5 बार समन किया, वो क्यों नहीं गए। अगर बग्गा निर्दोष हैं तो पुलिस के सामने पेश होने से डर क्यों रहे हैं? इधर, बीजेपी पर हमला बोलते हुए AAP की विधायक आतिशी ने कहा कि बीजेपी गुंडों की पार्टी है। बग्गा इसका एक उपयुक्त उदाहरण है। बग्गा के खिलाफ छेड़छाड़, प्रताड़ना समेत कई मामले दर्ज हैं। वो पंजाब में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहा था। पंजाब पुलिस ने 5 नोटिस दिए, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया इसलिए पुलिस उसे गिरफ्तार करने आई थी।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आतिशी ने भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा किए गए खुलासे का भी जवाब दिया, सिरसा ने आरोप लगाया था कि पंजाब सरकार ने बग्गा को गिरफ्तार करने के अवैध अभियान को अंजाम देने के लिए अधिकारी कुलजिंदर सिंह संधू का इस्तेमाल किया था और आगे कहा था कि उसके ड्रग माफियाओं के साथ संबंध थे। आतिशी ने कहा- क्या वह पंजाब में सांप्रदायिक हिंसा पैदा करना चाहते हैं? और कहा कि पटियाला के मुख्य आरोपी के भाजपा से संबंध हैं।

 

Tags: Tajinder Pal Singh Bagga , BJP Leader , Tajinder Pal Singh Bagga Arrest , New Delhi , Punjab Police , Indian Penal Code , Arvind Kejriwal , AAp Delhi , Atishi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD