दादा के घर डिनर करने पहुंचे अमित शाह.. दीदी बोलीं- गृहमंत्री को मिठाई में मिष्टी दोई खिला देना

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दादा के घर डिनर करने पहुंचे अमित शाह.. दीदी बोलीं- गृहमंत्री को मिठाई में मिष्टी दोई खिला देना

Mamata Banerjee, All India Trinamool Congress, Kolkata, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Amit Shah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 07 May 2022

Last updated on: May 07, 2022, 00:00 IST

गृहमंत्री अमित शाह बंगाल दौरे पर हैं। शुक्रवार रात वो BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली (दादा) के घर डिनर पर पहुंचे। वहीं दादा ने गृह मंत्री अमित शाह के लिए कोलकाता में अपने आवास पर एक शानदार डिनर होस्ट किया। लेकिन इसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। दादा के बीजेपी में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि दादा के बंगाल की CM ममता बनर्जी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। अब गृह मंत्री का उनके घर आना... सियासी हलचल तेज होना तो लाजमी था।गृह मंत्री अमित शाह के लिए दादा ने अपने घर पर उनके लिए शाकाहारी खाना बनवाया। हालांकि सौरव गांगुली ने मीडिया को बताया कि इस डिनर का कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

मैं अमित शाह को 10 सालों से भी अधिक समय से जानता हूं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, वे कई बार मुझसे मिल भी चुके हैं। हम बहुत सारी बातें करते हैं। हमारे पास बात करने के लिए बहुत कुछ है। मैं उनके बेटे के साथ काम करता हूं, हमारा रोज उठना बैठना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमित शाह ने खुद ही सौरव गांगुली के घर जाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद खाने की बात हुई। दोनों पक्ष इसे राजनैतिक मुलाकात नहीं बता रहे हैं। इसके बावजूद राजनीति के गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में भाजपा सौरव गांगुली को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट करना चाहती थी। सौरव गांगूली बीजेपी ज्वॉइन करेंगे या नहीं, बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा होंगे या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी बताना जल्दबाजी होगी।

CM ममता बनर्जी बोलीं- दिक्कत कहां है?-

अमित शाह दो दिनों से बंगाल में हैं। उन्होंने एक जनसभा में ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। शाह ने प्रदेश में कानून व्यवस्था और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले को लेकर ममता से सवाल पूछे। दूसरी ओर जब ममता बनर्जी से गांगुली और शाह के मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, गृह मंत्री सौरव के घर जाना चाहते हैं तो दिक्कत कहां है? मैं सौरभ से कहूंगी कि उन्हें मिष्टी दही खिलाएं।

 

Tags: Mamata Banerjee , All India Trinamool Congress , Kolkata , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD