Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

फिरोज़पुर में पाक-आधारित आतंकवादी मॉड्यूल के 2 और गुर्गे काबू

करनाल में अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद दोनों दहश्तगर्द शहर से फऱार होने की कर रहे थे कोशिश

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिऱोज़पुर , 06 May 2022

Last updated on: May 06, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान आधारित गैंगस्टर से आतंकवादी बने हरविन्दर सिंह रिन्दा की तरफ से चलाए जा रहे आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को फिऱोज़पुर से दो और गुर्गों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किये व्यक्तियों की पहचान अकाशदीप उर्फ आकाश निवासी फिऱोज़पुर और जशनप्रीत सिंह उर्फ जस्स निवासी फरीदकोट के तौर पर हुई है।अपने प्रैस बयान में ऐस.ऐस.पी. फिऱोज़पुर चरणजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा से गिरफ्तार किये गए चार मुलजिमों के खुलासे पर पंजाब पुलिस की तरफ से इस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों को काबू करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।उन्होंने बताया कि स्टेट स्पैशल ऑपरेशन सैल (एस.एस.ओ.सी.) फाजिल्का ने जि़ला पुलिस फिऱोज़पुर के साथ मिल कर इतना दोनों गुर्गों को उस समय गिरफ्तार किया जब वह करनाल में अपने चार साथियों की गिरफ्तारी के बाद ख़ुद के लिए सुरक्षित जगह ढूँढने के लिए अपनी महिंद्रा स्कारपीयो कार में फिऱोज़पुर से भागने की कोशिश कर रहे थे।

जि़क्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस की सूचना पर कार्यवाही करते हुये हरियाणा पुलिस ने गुरूवार को इन चार मुलजिमों जिनकी पहचान गुरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह और परमिन्दर सिंह निवासी गाँव विंजोके, ज़ीरा, फिऱोज़पुर और लुधियाना के गाँव भटिआं के भुपिन्दर सिंह के तौर पर हुई है, को धातू के बक्से (2.5 किलोग्राम हरेक) में पैक तीन आई.ई.डीज और एक पिस्तौल समेत करनाल से गिरफ्तार किया था। ऐस.ऐस.पी. ने बताया कि पुलिस ने गैंगस्टर राजवीर सिंह उर्फ राजा जिसने गुरप्रीत को रिन्दा के साथ मिलवाया था, को भी बठिंडा ज़ेल से प्रोडकशन वारंट पर लाया है। राजा एक कट्टर अपराधी है जिसके खिलाफ दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज हैं।उन्होंने कहा कि अब तक की गई प्राथमिक जांच से पता लगा है कि दोनों गुर्गे कल पर्दाफाश किये गए मॉड्यूल में सीधे तौर पर शामिल थे। उन्होंने आगे कहा कि उनको पाकिस्तानी आई.ऐस.आई. और पाकिस्तान आधारित खालिस्तान समर्थकी आतंकवादी समूहों की तरफ से भेजी गई कई खेपें प्राप्त हुई थीं और इसको रिन्दा के कहने पर आगे पहुँचाया करते थे।ऐस.ऐस.पी. चरणजीत सिंह ने बताया कि आकाश ने खुलासा किया कि रिन्दा ने ड्रोन के द्वारा विस्फोटक खेप भेजी थी और उसने गुरप्रीत के साथ मिल कर यह खेप अपनी दादी के गाँव में प्राप्त की और यह खेप रिन्दा की तरफ से भेजे टिकानों पर रख दी। बताना बनता है कि इन मुलजिमों के खि़लाफ़ फिऱोज़पुर कैंट थाने में यू.ए.पी. (ए) एक्ट, विस्फोटक एक्ट और हथियार एक्ट की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत नया केस दर्ज कर दिया गया है। गिरफ्तार किये गए दोनों मुलजिमों को मैजिस्ट्रेट के आगे पेश करके आगामी पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लाया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD