वापिस अपने घर पहुंचे तेजिंदर बग्गा, लड्डू खिलाकर हुआ स्वागत, पिता बोले- सच्चाई की जीत हुई

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

वापिस अपने घर पहुंचे तेजिंदर बग्गा, लड्डू खिलाकर हुआ स्वागत, पिता बोले- सच्चाई की जीत हुई

Tajinder Pal Singh Bagga , BJP Leader , Tajinder Pal Singh Bagga Arrest , New Delhi , Punjab Police , Indian Penal Code , Arvind Kejriwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 May 2022

Last updated on: May 07, 2022, 00:00 IST

बीजेपी  नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर पिछले कल यानी शुक्रवार को 3 राज्यों की पुलिस के बीच पूरे दिन ड्रामा चलता रहा। कल सुबह पंजाब पुलिस ने तेजिंदर सिंह बग्‍गा को उनके दिल्ली के घर से गिरफ्तार किया। इस बात की खबर फैलती है, थोड़ी देर बाद पंजाब पुलिस पर दिल्ली के पुलिस स्टेशन में बग्गा को अपहरण करने का केस दर्ज होता है। इसके बाद तेजिंदर सिंह बग्‍गा को ले जा रहे पंजाब पुलिस के काफिले को कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस द्वारा रोका जाता है और उनसे पूछताछ की जाती है। अब अंत में हरियाणा पुलिस तेजिंदर सिंह बग्‍गा को दिल्ली पुलिस को सौंप देती है और दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर दिल्ली वापिस आ जाती है। हिरासत में लिए जाने के बाद बीती आधी रात को दिल्ली पुलिस ने बग्गा को छोड़ दिया।

वहीं रात को ही बग्गा दिल्ली में अपने आवास पर पहुंचे। रात 12 बजे गुरुग्राम में मैजिस्ट्रेट के सामने उनकी पेशी हुई। जिसके बाद उन्हें घर जाने दिया गया।अपने घर पहुंचते ही तजिंदर सिंह बग्गा ने कहा कि जो लोग मानते हैं कि वे पुलिस की मदद से कुछ भी कर सकते हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि एक भाजपा कार्यकर्ता किसी से नहीं डरेगा। मैं हरियाणा और दिल्ली पुलिस व सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देता हूं। दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है और संबंधित लोगों को दंडित किया जाएगा।बग्गा यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा- यह एक अवैध हिरासत थी। इसकी सूचना किसी स्थानीय पुलिस अधिकारी को नहीं दी गई। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल चाहें तो मेरे खिलाफ 100 और FIR दर्ज करा लें। हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक वह कश्मीरी पंडितों के बारे में अपने बयान के लिए माफी नहीं मांग लेते।

पगड़ी तक पहनने नहीं दी-

घटना को लेकर तजिंदर सिंह बग्गा के पिता पीएस बग्गा ने बताया कि पुलिस अधिकारी तजिंदर को घसीटने लगे, उन्होंने उसे पगड़ी पहनने की अनुमति नहीं दी, यह हमारे धार्मिक सिद्धांतों के खिलाफ है। हमने पंजाबी भाइयों से इसके खिलाफ आवाज उठाने को कहा है। वहीं उन्होंने कहा कि अंत में मेरा बेटा वापस आ गया, यह सच्चाई की जीत है। वहीं दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी बग्गा के निवास पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि यह सत्य की जीत, लोकतंत्र की जीत और न्याय की जीत है। 

क्या है पूरा मामला-

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की। आप नेता ने जब उन्हें भड़काऊ बयान के लिए हुए FIR की जानकारी दी तब तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया था। बग्गा ने ट्वीट करते हुए लिखा था- एक नहीं 100 FIR करना, लेकिन केजरीवाल अगर कश्मीरी हिंदुओ के नरसंहार को झूठा बोलेगा तो मैं बोलूंगा,अगर केजरीवाल कश्मीरी हिंदुओ के नरसंहार पर ठहाके लगाएगा तो मै बोलूंगा, चाहे उसके लिए मुझे जो अंजाम भुगतना पड़े मैं तैयार हूं। मैं केजरीवाल को छोड़ने नही वाला,नाक में नकेल डाल के रहूंगा।

 

Tags: Tajinder Pal Singh Bagga , BJP Leader , Tajinder Pal Singh Bagga Arrest , New Delhi , Punjab Police , Indian Penal Code , Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD